इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 April, 2024|09:48|IST
ताजा खबर

40 की उम्र के बाद महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये चीजें, आप भी कर लें नोट

Updated: digiana.com | Jun 28, 2021, 05:20 AM IST

40 की उम्र के बाद महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये चीजें, आप भी कर लें नोट

नई दिल्ली, आपने यह कहावत तो कई बार सुनी होगी कि प्यार करने की कोई एक उम्र नहीं होती है। पुरुष हो या महिला, हर व्यक्ति के लिए यह अहसास ही अपने आप में बेहद खास होता है कि कोई उससे बहुत प्यार करता है या फिर वो किसी से बहुत प्यार करता है। हालांकि वक्त और उम्र के साथ प्यार करने और महसूस करने के तरीके में जरूर कुछ बदलाव आ जाता है। युवावस्था में व्यक्ति प्यार के रोमांचक और उत्तेजित होने की चाहत रखता है तो वहीं उम्र बढ़ने पर वह उसी प्यार को स्थिर और मैच्योर होने की उम्मीद करने लगता है। लेकिन आज बात पुरुषों की नहीं बल्कि महिलाओं की करते हुए जानते हैं उनके ऐसे 5 सीक्रेट्स जो 40 की उम्र में पहुंचकर वो अपने पार्टनर से पूरा करने की उम्मीद करती हैं।
40 की उम्र में अपने पार्टनर से ये 5 चीजें चाहती हैं महिलाएं
ईमानदारी - महिला किसी भी आयु वर्ग की हो, अगर वो रिलेशनशिप में है तो सबसे पहली चीज अपने पार्टनर से ईमानदारी की उम्मीद करती हैं। हालांकि, मैच्योर वीमेन इसे और भी अधिक महत्व देती हैं क्योंकि उनके पास बर्बाद करने का समय नहीं होता है। वो चाहती हैं कि पुरुष उनके साथ भावनात्मक रूप से हमेशा ईमानदार बने रहें।
तुलना पसंद नहीं- महिलाएं अपने जीवन में एक ऐसे पुरुष की चाहत रखती हैं जो उन्हें जैसी हैं वैसे ही स्वीकार करना चाहता हो। इस उम्र की महिलाओं को ऐसे पुरुष बिल्कुल पसंद नहीं होते जो उनकी तुलना उनसे कम उम्र की लड़कियों से करके उन्हें बदलने की कोशिश करते रहे।
'आई लव यू' को भी लें गंभीरता से
एक मैच्योर महिला "आई लव यू" कहने का मतलब जानती है। जब वह किसी पुरुष यह कहती है कि वह आपसे प्यार करती है, तो उसका मतलब है कि वाकई वह पुरुष उसके लिए बेहद स्पेशल है। यही उम्मीद वह अपने पार्टनर से भी करती है कि जब उसका पार्टनर इन 3 शब्दों का इस्तेमाल उसके लिए करें तो उसकी फीलिंग्स भी उतनी ही सच्ची हो। मैच्योर महिलाएं उन पुरुषों के लिए अपना समय बिलकुल भी बर्बाद नहीं करती, जो कमिन्टमेंट से भागते हैं।आत्मविश्वासी महिलाएं जानती हैं कि वे क्या चाहती हैं, और किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में शामिल नहीं होगी जो इसे आगे बढ़ाने को तैयार नहीं या उनके इमोशन्स से खेलता है।
क्वालिटी रोमांस
40 की उम्र की महिला के लिए क्वालिटी रोमांस ज्यादा महत्वपूर्ण और मायने रखता है। इस उम्र की महिलाएं भावनात्मक रूप से अपने रिश्ते को महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं। हर महिला को अपने पार्टनर से सम्मान की उम्मीद होती है, जिसे अधिकतर लड़के नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन 40 के आस-पास की महिलाएं रोमांस से ज्यादा अपने पार्टनर से चाहती हैं कि वो उनकी देखभाल करके, उनका ध्यान रखकर, सम्मान और सपोर्ट करके अपने प्यार का इजहार करे। इस उम्र में महिलाओं के लिए, यह ज्यादा रोमांटिक और अर्थपूर्ण होता है।
गोल्डन हार्ट होने की उम्मीद
मैच्योर महिलाएं ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं जो उन्हें अच्छी तरह समझते हों, जो जानता हो कि उन्हें कब किस बात पर कैसा फील होगा। ऐसे पुरूष जो जीवन में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखते हो न कि नकारात्मक बातें करके उन्हें भी पीछे धकेलने की कोशिश करें। ऐसे पुरूष जो अपनी सफलताओं के साथ अपने पार्टनर की सफलता का भी जश्न मनाने में विश्वास रखते हो।

सम्बंधित खबरें...
बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 05:39 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को सुबह नींद से जागने के बाद बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है और वे फिर एकदम से सिर पकड़कर बैठ...

होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 05:19 PM IST ]

नई दिल्ली:  जिंदगी में सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए अपने अंदर बदलाव लाना और उन्हें जिंदगी का हिस्सा बनाना...

बिना दवाई के आगे बढ़ाए पीरियड्स की डेट, इन चीजों का करें सेवन
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 06:51 PM IST ]

नई दिल्ली: पीरियड्स एक नैचरल ऐक्टिविटी है, जो हर महीने आती है और उसे टाला भी नहीं जा सकता। पीडियड्स के दौरान मूड स्विंग्स...

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता...

आपकी ये आदतें बनती है बार-बार मुंहासों का कारण, जल्द बदल लें
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 05:50 PM IST ]

नई दिल्ली, आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर टीनएज से...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.