इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|17:52|IST
ताजा खबर

बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत

Updated: digiana.com | Dec 21, 2022, 05:39 PM IST

बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को सुबह नींद से जागने के बाद बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है और वे फिर एकदम से सिर पकड़कर बैठ जाते हैं। सुबह-सुबह चक्कर आने के कई कारण हो सकते हैं जैसे डिहाईड्रेशन और पोषक तत्वों की कमी आदि। सुबह के समय चक्कर आने के कई लक्षण होते हैं इसलिए ऐसे में जरूरी है कि अगर आपको इस समस्या का सामना काफी ज्यादा करना पड़ रहा है तो आप डॉक्टर से संपर्क करें। आप इसे हल्के सिरदर्द या चक्कर आने को नजरअंदाज न करें। आइए जानें कि किस वजह से ऐसे चक्कर आते हैं।
एनीमिया- एनीमिया की समस्या का सामना तब करना पड़ता है जब आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं ऑक्सीजन को शरीर में अच्छे से नहीं पहुंचा पातीं। जब सही मात्रा में ऑक्सीजन आपके दिमाग में नहीं पहुंच पाती तो इससे चक्कर आने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन की जरूरत होती है।
एनीमिया के अन्य लक्षणों में शामिल हैं-
हाथ-पैर ठंडे पड़ना
उठने या बैठने में काफी ज्यादा चक्कर आना
कमजोरी
स्किन का पीला पड़ना
सिरदर्द
डिहाईड्रेशन- शरीर को अच्छी तरह से काम करने के लिए भरपूर मात्रा में पानी और बाकी फ्लूइड्स की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी और फ्लूइड की मात्रा कम होती है तो दिमाग तक ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाता जिस कारण चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
डिहाईड्रेशन के अन्य लक्षणों में शामिल हैं-
भ्रम होना
थकान
उठते-बैठते समय चक्कर आना
कमजोरी
गर्मी बर्दाश्त ना होना
बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी)- अगर सिर घुमाने या करवट लेने पर थोड़े-थोड़े समय के लिए बार-बार चक्कर आते हैं तो यह कान से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसे बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो (बीपीपीवी) कहते हैं। पेरोक्सीमल का मतलब अचानक से चक्कर आना है जिसका असर थोड़े टाइम के लिए ही रहता है।
बिनाइन पेरोक्सीमल पोजिशनल वर्टिगो  के अन्य लक्षणों में शामिल हैं-
मतली
उल्टी आना
अस्थिरता
आसपास की चीजें घूमती हुई महसूस होना



सम्बंधित खबरें...
होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 05:19 PM IST ]

नई दिल्ली:  जिंदगी में सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए अपने अंदर बदलाव लाना और उन्हें जिंदगी का हिस्सा बनाना...

बिना दवाई के आगे बढ़ाए पीरियड्स की डेट, इन चीजों का करें सेवन
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 06:51 PM IST ]

नई दिल्ली: पीरियड्स एक नैचरल ऐक्टिविटी है, जो हर महीने आती है और उसे टाला भी नहीं जा सकता। पीडियड्स के दौरान मूड स्विंग्स...

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता...

आपकी ये आदतें बनती है बार-बार मुंहासों का कारण, जल्द बदल लें
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 05:50 PM IST ]

नई दिल्ली, आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर टीनएज से...

केरल में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, की थी UAE की यात्रा
[ Posted On digiana.com | Jul 14, 2022, 04:48 PM IST ]

केरल, देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच केरल से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। केरल में एक शख्स में मंकीपॉक्स...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.