इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|04:53|IST
ताजा खबर

होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा

Updated: digiana.com | Dec 19, 2022, 05:19 PM IST

होना चाहते हैं सफल, इन आदतों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा

नई दिल्ली:  जिंदगी में सफल तो हर कोई होना चाहता है लेकिन उसके लिए अपने अंदर बदलाव लाना और उन्हें जिंदगी का हिस्सा बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है। किसी भी चीज़ में सफलता पाने के लिए खासकर करियर में सफलता पाने के लिए हमें कुछ आदतें अपने जीवन में जरूर शामिल करनी चाहिए। ये आदतें हमें एक बेहतर व्यक्ति बनाने के साथ-साथ, हमें अपने लक्ष्य के करीब ले जाती हैं। इन आदतों के जरिए सफलता की राह में रोढ़ा बन रही चीजों से भी हम आसानी से निपट सकते हैं। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें अपनाकर आगे बढ़ा जा सकता है।
समस्या का समाधान ढूंढें: जब हम अपने लक्ष्य की ओर काम कर रहे होते हैं तो कई मौके ऐसे आते हैं जहां हमें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उस समस्या को लेकर शिकायत करने या उससे निराश होने की बजाय हमें सामाधान ढूंढना चाहिए। जितना समय आप उस समस्या की शिकायत में बर्बाद करेंगे, उतने वक्त में आप उस समस्या का समाधान ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा, कई बार होता है कि हम जो काम कर रहे हैं, उसको लेकर आपके विचार दूसरों से न मिलें और कोई आपका विरोध करे। ऐसे में सामने वाले व्यक्ति से लड़ाई-झगड़ा करने की बजाय आपको कोशिश करनी चाहिए कि शांति से उस मतभेद का समाधान निकले। इससे आप समय की बचत कर उसे किसी सकारात्मक काम में लगा पाएंगे।
समय का ख्याल रखना: समय बलवान है। समय का सही इस्तेमाल आपको सही राह पर ला सकता है, जिस पर चलकर काबायाबी तक पहुंचना आसान हो सकता है। दरअसल, हर चीज का एक वक्त होता है. जैसे पढ़ाई की उम्र में दिमाग सीखने के लिए ज्यादा तैयार रहता है। उसी काम को वक्त के बाद किया जाए तो वो काम मुश्किल हो सकता है। समय की अहमियत जानकर बुलंदियों पर पहुंचा जा सकता है।
काम को टालना बंद कर दें: आज का काम कल पर टालने की आदत बेहद आम हो चुकी है लेकिन अगर आप कामयाबी चाहते हैं तो इस आदत से दूर रहें। जब आप किसी काम को उसके तयशुदा समय पर नहीं करते तो धीरे-धीरे आपके पास बहुत सा काम इकट्ठा होता जाता है। ऐसे में आखिरी मूमेंट पर सारा काम करने की कोशिश करते हैं, जिससे किसी एक चीज पर आपका फोकस नहीं रहता। इससे काम के दौरान गलतियों की संभावना बढ़ जाती है और आप बिना सोचे-समझे काम करते हैं।
जरूरत पड़ने पर मदद लें: आप कई बार ऐसे लोगों से मिले होंगे जो दूसरों से मदद नहीं मांग पाते। इसका कुछ भी कारण हो सकता है। हो सकता है उन्हें लोगों से मदद मांगने में संकोच होता हो या हो सकता है कि वो दूसरे से खुद को बेहतर समझते हों लेकिन समझदार व्यक्ति वही है जो समय पड़ने पर दूसरों की मदद ले सके। साथ ही, अगर आपको जरूरत पड़े तो किसी समस्या से निकलने के लिए अनुभवी लोगों की सलाह भी जरूर लें।
परफेक्शन के पीछे न भागें: करियर में सफलता के लिए सबसे जरूरी है कि आप परफेक्शन के पीछे भागना छोड़ दें। परफेक्शन का रूल होता है।'ऑल और नथिंग'. इसलिए कई बार जब आप 'ऑल' के पीछे भागते हैं, आपके हाथ कुछ नहीं लगता। अपने काम को पूरे फोकस से करें। गोल अचीव करने के लिए कामचोरी न करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।



सम्बंधित खबरें...
बिस्तर से उठते ही आते है चक्कर, इन बीमारियों के हो सकते है संकेत...
[ Posted On digiana.com | Dec 21, 2022, 05:39 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को सुबह नींद से जागने के बाद बिस्तर से उठते ही चक्कर आने लगता है और वे फिर एकदम से सिर पकड़कर बैठ...

बिना दवाई के आगे बढ़ाए पीरियड्स की डेट, इन चीजों का करें सेवन
[ Posted On digiana.com | Nov 24, 2022, 06:51 PM IST ]

नई दिल्ली: पीरियड्स एक नैचरल ऐक्टिविटी है, जो हर महीने आती है और उसे टाला भी नहीं जा सकता। पीडियड्स के दौरान मूड स्विंग्स...

चुटकियों में दूर होगा दांतों का पीलापन, अपनाएं ये देसी जुगाड़
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 06:28 PM IST ]

नई दिल्ली: अक्सर आपने गौर किया होगा कि जब भी हम किसी से बात करते हैं तो हमारा सबसे पहले ध्यान सामने वाले के दांतों पर जाता...

आपकी ये आदतें बनती है बार-बार मुंहासों का कारण, जल्द बदल लें
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 05:50 PM IST ]

नई दिल्ली, आजकल युवा कील-मुंहासों की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। चेहरे पर पिंपल निकलने की समस्या आमतौर पर टीनएज से...

केरल में मिला मंकीपॉक्स का संदिग्ध मामला, की थी UAE की यात्रा
[ Posted On digiana.com | Jul 14, 2022, 04:48 PM IST ]

केरल, देश में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच केरल से चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। केरल में एक शख्स में मंकीपॉक्स...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.