इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|22:23|IST
ताजा खबर

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

Updated: digiana.com | Dec 12, 2022, 06:45 PM IST

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा चली आ रही है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है। धार्मिक ग्रंथों की माने तो प्रतिदिन तुलसी में जल चढ़ाना शुभ माना गया है इसलिए व्रत, त्योहार, शुभ और मांगलिक कार्यों पर तुलसी की पूजा की जाती है और देवी-देवताओं को तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं। वास्तु-शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को विशेष स्थान दिया जाता है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी रुष्ट होकर चली जाती हैं। ऐसे में व्यक्ति को आर्थिक संकट घेर लेता है।
जूते चप्पल- वास्तु के अनुसार, तुलसी के पौधे के पास कभी जूते या चप्पल नहीं रखने चाहिए। इससे तुलसी के साथ-साथ माता लक्ष्मी का भी अपमान होता है। आपकी इस एक गलती से धन की देवी माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं इसलिए तुलसी के पौध के पास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें।
झाड़ू- वास्तु शास्त्र मानता है कि तुलसी के पौधे के पास झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए। झाड़ू का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है। ऐसे में वह घर की गंदगी को साफ करने का काम करती है, इसलिए इसे तुलसी के पौधे के पास रखना बिल्कुल उचित नहीं है। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास होता है।
शिवलिंग- तुलसी के गमले में भूलकर भी शिवलिंग नहीं रखना चाहिए।पौराणिक कथा के अनुसार, पूर्वजन्म में तुलसी का नाम वृंदा था, जो शक्तिशाली असुर जालंधर की पत्नी थी। जालंधर को अपनी शक्तियों पर बहुत अभिमान था। इस राक्षस का वध भगवान शिव ने ही किया था। इसी वजह से शिवलिंग को तुलसी दल से दूर ही रखा जाता है।
कांटेदार पौधे- घर में कांटेदार पौधे लगाना वैसे भी शुभ नहीं माना गया है और इन्हें तुलसी के पौधे के पास लगाना तो बिल्कुल ही मना है लेकिन घर में गुलाब का पौधा लगाया जाता सकता है. ये मां लक्ष्मी को प्रिय होता है। वास्तु जानकारों का कहना है कि गुलाब का पौधा घर में लगाया जा सकता है, लेकिन तुलसी के पौधे के पास नहीं. इससे घर में नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
कूड़ेदान- तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र होता है, इसलिए इसके आस-पास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखना चाहिए। तुलसी के गमले के पास कभी भी कूड़ेदान को न रखें।इससे घर में नकारात्मकता और दरिद्रता पांव पसार सकती है।


सम्बंधित खबरें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
[ Posted On digiana.com | Jun 05, 2023, 04:46 PM IST ]

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:58 PM IST ]

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 06:38 PM IST ]

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

 भगवान दत्तात्रेय जयंती कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 05:56 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...

जानिए भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, कब लगेगा सूतक
[ Posted On digiana.com | Nov 07, 2022, 06:32 PM IST ]

नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और ये...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.