इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|01:09|IST
ताजा खबर

पाइप बिछी लेकिन घर-घर नहीं पहुंचा अमृत जल

Updated: digiana.com | Sep 06, 2021, 11:13 AM IST

पाइप बिछी लेकिन घर-घर नहीं पहुंचा अमृत जल

सिंगरौली, नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र.44 पचौर में सड़क,पानी व सफाई को लेकर वार्ड के रहवासियों ने नगर निगम अधिकारियों को आड़े हाथो लेते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई है। वार्ड क्र.44 के रहवासियों ने बताया कि अपै्रल मई के बाद से आज तक नालियों की सफाई नहीं की गयी है। जिससे नालियां बजबजाने के साथ-साथ दुर्गंध मार रही हैं।
गौरतलब हो कि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्र.44 पचौर में जिला उप जेल के सामने कई सारे खाईनुमा गड्ढे करीब छ: माह पहले से सड़क के बीचो बीच हो गये हैं। लेकिन आज तक नगर निगम के अधिकारी इन गड्ढों को भराने तथा सड़क मरम्मत कराने कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसके साथ ही अमृत जल योजना के तहत पानी पाइप लाईन घर-घर तक पहुंचा दी गयी, लेकिन आज तक पाइप लाइन के माध्यम से पानी घरों में नहीं पहुंच रहा हैं। जिससे मजबूरन वार्डवासी हैण्डपम्प, कुआं से लाल पानी के साथ-साथ प्रदूषित पानी पी रहे हैं।
वहीं नालियों की सफाई पांच महीने से  नहीं होने के कारण नालियों में जमा पानी सड़ांध मारने लगा है। जिससे वार्डों में मच्छर पनपने के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जबकि नगर निगम को सरकार साल में करोड़ो रूपये केवल स्वच्छता देती है। लेकिन नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारी इन पैसो का बंदरबांट करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था को केवल कागजों तक ही सीमित रख रहे हैं। यदि साफ-सफाई को लेकर के सही मायने में देखा जाय तो नगर निगम क्षेत्र का कोई ऐसा वार्ड नहीं होगा जहां पूर्णत: नगर निगम ने साफ-सफाई करा रखी हो।
नालियां बली भी हैं तो आधे-आधे फीट ऊंचाई की जिससे बारिश के कारण नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। इसके लिए कई बार वार्डवासियों ने नगर निगम अधिकारी तथा वार्ड पार्षद से की लेकिन आज तक किसी भी तरह सुनवाई नहीं की गयी। बारिश होने के कारण नालियों के साथ-साथ वार्डों के खाली जगहों पर बड़े-बड़े घास-फूस उग आये हैं। वहीं रात के समय बाहर निकलने में कीड़े-मकोड़ो का डर बना रहता है।  
सालभर में वार्ड की नालियों को एक-दो बार साफ किया जाता है। नहीं तो वह भी नहीं हो पाता। जिससे नालियों में फैला गंदा पानी बजबजाने के साथ-साथ नालियों में मच्छरों के पनपने से रहवासी उनके आतंक से परेशान हैं। नालियों में दवाई का छिड़काव भी नाम मात्र के कभी कभार किया जाता है।
विजय केवट,निवासी पचौर
नगर निगम ने अमृत जल योजना के तहत पाइप लाइन को घर-घर तक तो पहुंचा दिया। लेकिन आज तक हम लोग आशा भरी नजरों से अमृत जल के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिर भी तीन साल से ज्यादा समय बीत चुका है आज तक अमृत जल योजना का पानी हम लोगों के घरों में नहीं पहुंचा है। इसके लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों से बात भी की गयी लेकिन निगम अधिकारियों का जबाव केवल यही होता है कि जल्द ही आप लोगों को अमृत जल योजना का पानी मिलने लगेगा।   

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.