इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|16:43|IST
ताजा खबर

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!

Updated: digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी के द्वारा दिये गये आर्डर के बाद अभी तक नगर निगम की ओर से कोई प्रतिक्रियाएं नहीं आयी हैं। लेकिन जो फैसला हुआ है यदि उसे अमलीजामा पहनाया गया तो छ: महीने के अंदर तालाब को पूर्व की भांति विकसित कर दिया जायेगा। 
गौरतलब हो कि नगर निगम क्षेत्र के माजन कला तालाब को मनमानी तरीके से ध्वस्त करते हुए नपानि के द्वारा व्यवसायिक दृष्टि से सैकड़ों दुकानों का निर्माण कार्य करा दिया गया। वहीं जल स्त्रोतों को भी तहस-नहस कर दिया था। तत्संबंध में सुविधा सेवा संस्थान ने 5 वर्ष पूर्व उच्च न्यायालय जबलपुर में एक जनहित याचिका दायर कर नगर निगम के माजनकला तालाब को मनमानी  तरीके से ध्वस्त कराकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया है। उच्च न्यायालय के द्वारा उक्त जनहित याचिका को एनजीटी भोपाल के यहां रेफर कर दिया गया था। जहां दोनों पक्षों को सुनने के बाद एनजीटी भोपाल के द्वारा पिछले दिनों माजनकला तालाब के मामले में अहम फैसला सुनाया गया है। एनजीटी भोपाल के द्वारा माजनकला तालाब के संबंध में निर्णय सुनाते हुए कहा है कि तालाब पर अतिक्रमण हटाते हुए छ: महीने के अंदर पूर्व स्थिति में लायें। जिसके लिए म.प्र.सरकार को अविलंब नोडल अधिकारी नियुक्त करने सहित उक्त आदेश का पालन छ: महीने के अंदर पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का आदेश पारित किया है। इसके अलावा उक्त तालाबों में प्रदूषित जल, सिवेज के बहाव को रोकने का यथोचित व्यवस्था करें। यहां बताते चलें कि नपानि द्वारा माजनकला तालाब में एक वृहद शेफ्टी टैंक का निर्माण किया है जिसे तत्काल हटाने के लिए निर्देशित किया है। एनजीटी के द्वारा दिये गये फैसले के बाद नगर निगम अमले में हड़कम्प मचा हुआ है। अब उन्हें इस बात का डर सता रहा है कि भवन का क्या होगा जहां करोड़ों रूपये खर्च कर सैकड़ों दुकानों का निर्माण कराया गया था। फिलहाल इस मामले में नगर निगम सिंगरौली के द्वारा कोई प्रतिक्रियाएं नहीं दी जा रही हैं। जिम्मेदार अधिकारियों ने चुप्पी साध लिया है। 
करोड़ों की लागत से बने भवनों का क्या होगा?
एनजीटी ने अपने आर्डर में निर्माण कार्य को अवैध माना है। निर्देश है कि छ: महीने के अंदर तालाब पर निर्मित अवैध अतिक्रमण को हटाकर माजनकला तालाब को पूर्व की स्थिति मेंं लायें। अब सवाल उठने लगा है कि तालाब पर सैकड़ों दुकानों का निर्माण कार्य वर्ष 2015 के पूर्व नपानि के द्वारा कराया गया था। अब इन दिनों का क्या होगा? एनजीटी के आर्डर के अनुसार दुकानों को ध्वस्त करना ही होगा। ऐसे में अब यह भी चर्चा है कि नगर निगम में जो करोड़ों रूपये मनमानी तरीके से खर्च कर दिया इसकी भरपाई कहां से होगी। जनता के खून पसीने की कमाई  से टैक्स वसूलकर पानी की तरह बहाने वाले नगर निगम के उस दौरान के जिम्मेदार अधिकारियों से रकम की वसूल की जावेगी यह अपने आप में एक सवाल भी लोगों के जेहन में घर कर रहा है। 
इनका कहना है 
अभी हम पूरी तरह से आर्डर को पढ़े नहीं हैं उस निर्णय के कापी का अध्ययन करेंगे फिर भी माननीय एनजीटी का जो भी दिशा निर्देश होगा उसे शत-प्रतिशत पालन कराया जायेगा। 
राजीव रंजन मीना 
कलेक्टर,सिंगरौली 
सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

अनाधिकृत नावों को जब्त कर एफआईआर दर्ज करायें: सीईओ
[ Posted On digiana.com | Sep 12, 2021, 02:53 PM IST ]

सिंगरौली: सोन एवं गोपद नदी में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे नाव घाटों के नाविकों के विरूद्ध स्थल का निरीक्षण कर नाव...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.