इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|17:44|IST
ताजा खबर

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान

Updated: digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जनपद पंचायत चितरंगी में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण व 161 दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र वितरित किया गया। 
कार्यक्रम की शुरूआत में मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात जनपद परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 27 दाताओं ने रक्तदान किया। जिन्हें एसडीएम की उपस्थिति में रेडक्रॉस सोसायटी के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। इसके बाद आयोजित शिविर में दिव्यांगजनो को उनकी शारीरिक समस्याओं के अनुरूप आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किये गए। जिसमें से ट्राई साईकल 25, व्हील चेयर 8, श्रवण यंत्र 18, ऑक्सीलरी क्रूच 8, छड़ी 7, एमएसआईडी किट मानसिक रोग से पीडि़त बच्चे 6, स्मार्ट केन सेंसर वाली छड़ी 7, रोलेटर 1 लोगों को वितरीत किया गया। इस तरह कुल 78 चिन्हित दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किया गया। इस दौरान जिन दिव्यांगजनों के विकलांग सर्टिफिकेट नही बना है, उनके लिए जिला चिकित्सालय बैढऩ से डॉक्टर्स की मेडिकल बोर्ड टीम भी उपस्थित होकर सभी दिव्यांगों का विकलांगता प्रमाण पत्र भी जारी किया गया। इस दौरान कुल 161 विभिन्न प्रकार के दिव्यांग लोगों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। 
शिविर में इनकी रही उपस्थिति 
शिविर में जिला प्रसाशन की ओर से एसडीएम नीलेश शर्मा, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग अनुराग मोदी, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुलाभ सिंह पुशाम, सुनील यादव समग्र विस्तार अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे। इसके साथ मंच पर सोम देव सिंह ब्रह्म प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव, लालपति साकेत जिला महामंत्री भाजपा, प्रवेन्द्रधर द्विवेदी जिला मंत्री, देवी प्रसाद बैस भाजपा मंडल अध्यक्ष चितरंगी, श्रवण सिंह उपाध्यक्ष मंडल गोरबी, रविन्द्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर को सफल बनाने में ये रहे शामिल 
रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति सदस्य मनोज प्रताप सिंह उपाध्यक्ष, डॉ. डीडी मिश्रा वाईस चेयरमैन, डॉ.डीके मिश्रा सचिव, भूपेंद्र गर्ग कोषाध्यक्ष, संजय प्रताप सिंह, सोम देव सिंह ब्रह्म, राजाराम केशरी, जितेंद्र प्रताप सिंह, विवेक त्रिपाठी व अन्य मौजूद थे। रेडक्रॉस ब्लड सेंटर से कोऑर्डिनेटर जय प्रकाश दुबे, टेक्निकल सुपरवाइजर हरी शंकर गुप्ता, टेक्नीशियन सुनीता शाह तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र की ओर से मुकुल किशोर, विकास तिवारी, अर्पिता सिंह, राधा देवी साकेत, देवयानी शुक्ला, श्यामबाबू यादव सहित अन्य मौजूद थे।
 
सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

अनाधिकृत नावों को जब्त कर एफआईआर दर्ज करायें: सीईओ
[ Posted On digiana.com | Sep 12, 2021, 02:53 PM IST ]

सिंगरौली: सोन एवं गोपद नदी में अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे नाव घाटों के नाविकों के विरूद्ध स्थल का निरीक्षण कर नाव...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.