इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|15:56|IST
ताजा खबर

होटल के संचालक ने दर्जनों लोगों के साथ किया लाखों की ठगी

Updated: digiana.com | Aug 31, 2021, 11:29 AM IST

होटल के संचालक ने दर्जनों लोगों के साथ किया लाखों की ठगी

सिंगरौली, जीपी पैलेस होटल के किरायेदार संचालक ने अपने परिवार, रिश्तेदारों को भी सहयोगी बनाकर चिटफण्ड कंपनी के सहारे सिंगरौली के कई लोगों को ठगा है। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस जांच की। जिसमें होटल संचालक के परिवार के सदस्य के विरूद्ध धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज करते हुए आरोपी संजीत कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गणपति को-ऑपरेटिव सोसायटी के नाम से चिटफण्ड कंपनी चला रहा था।
कोतवाली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जीपी पैलेस को किराये से लेकर होटल के संचालक के परिवार के सदस्य व रिश्तेदार संजीत कुमार चिटफण्ड कंपनी गणपति को-ऑपरेटिव सोसायटी में जिले के कई लोगों की जमापूंजी ज्यादा ब्याज दर पर मुनाफा देने के उद्देश्य से जमा कराया था। किन्तु अपने वायदे के मुताबिक चिटफण्ड कंपनी के कर्ताधर्ता मुकर गया। जिसकी शिकायत कई पीडि़त जनों द्वारा एसपी एवं कोतवाली पुलिस के यहां की गयी। कोतवाली टीआई अरूण कुमार पाण्डेय ने उक्त मामले की जांच उप निरीक्षक उदयचन्द्र करिहार को सौंपा।
जांच उपरांत तथ्य परत दर परत खुलने लगे। पुलिस विवेचना अधिकारी के अनुसार आरोपी संचालक  संजीत कुमार पिता शत्रुधन निवासी वैशाली बिहार का रहने वाला है। जिसने यहां की भोली-भाली जनता को गुमराह करते हुए कई लोगों से कई लाख रूपये अपनी चिटफण्ड कंपनी में जमा कराया है। जिस पर आरोपी संचालक द्वारा लोगों को पॉलिसी की मियाद पूरी होने की जो तारीख दी गयी थी वह पूरी हो चुकी है।
इसके बावजूद भी लोगों को कंपनी द्वारा मिलने वाला पैसा नहीं मिल पाया है। जिससे कुछ दिन पहले ढोंटी निवासी लंका प्रसाद शाह पिता रामानुज शाह उम्र 38 वर्ष ने कोतवाली थाना पहुंच अपने साथ हुए धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराते हुए कंपनी संचालक से पैसा दिलाये जाने की मांग की गयी। किन्तु उसने रकम नहीं लौटाया। इस दौरान उप निरीक्षक ने जांच में पाया कि लंका प्रसाद शाह की तरह 5 और लोग इस कंपनी में अपनी पूंजी जमा कर चुके हैं। लेकिन आज तक लोगों को पैसा नहीं मिल पाया है। जिसकी जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।
आरोपी ने जमा पूंजी भी नहीं लौटाया
कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक उदयचन्द करिहार ने बताया कि अभी तक जांच के दौरान हमारे पास छ: लोगों की शिकायतें चिटफंड कंपनी के खिलाफ मिली है। जिन लोगों ने शिकायतें की हैं उनमें लंका प्रसाद शाह 70 हजार, पारस पटेल 90 हजार, अनिल शाह 47 हजार, मोहम्मद इकबाल 50 हजार, संजय शाह 1 लाख तथा राजकुमार जायसवाल 1 लाख रूपये की अपनी जमा पूंजी चिटफंड कंपनी में जमा कर चुके हैं। लेकिन जमा पूंजी म्याद खत्म होने के बाद अभी तक इनको संचालक द्वारा पैसा वापस नहीं किया गया है।
कई धन्ना सेठ भी ठग के हो चुके हैं शिकार
सूत्रों के मुताबिक चंदन सोनी शातिर बदमाश व दो राज्यों का वान्टेड अपराधी था। जीपी पैलेस होटल के आड़ में उसके कई गोरखधंधे चल रहे थे। जहां फरवरी महीने के दूसरी सप्ताह में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने दबोचते हुए उसके कई कारनामों का खुलासा किया था। वहीं सूत्र बताते हैं कि आरोपी यहां भू माफिया का भी कारोबार करता था और उसके परिजन भी लिप्त हैं। मुहेर सहित बैढऩ इलाके में कई जगह बेसकीमती जमीनों को धौस दिखाकर कौडिय़ों के भाव खरीद लिया था। उसके इस धमक के आगे नेता भी कायल थे।
सूत्र यहां तक बता रहे है कि कुछ नेता व पूंजीपतियों ने ब्याज पर रकम दिया था और चिटफण्ड कंपनी में भी लाखों रूपये इनवेंस्ट किये हैं। लोक लज्जा व बदनामी के डर से ऐसे प्रभावित लोग खुलकर नहीं बोल पा रहे हैं, लेकिन संजीत व उसके परिजनों को कोसने में कहीं से नहीं छोड़ते। उनके इस पीड़ा से ही पता चलता है कि धन दोगुना करने के चक्कर में कहीं न कहीं ठग के शिकार जरूर हुए हैं। यह चर्चा फरवरी महीने में जोर शोर से चल रही थी। जब पुलिस ने शातिर अपराधी को दबोचते हुए गिरफ्तार कर ली थी।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.