इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|12:29|IST
ताजा खबर

कृषि विकास अधिकारी पर डीडीए मेहरबान

Updated: digiana.com | Jul 28, 2021, 08:29 AM IST

कृषि विकास अधिकारी पर डीडीए मेहरबान

सिंगरौली, यूपी से सिंगरौली, चितरंगी, देवसर में व्यापक पैमाने पर डीएपी खाद परिवहन कर बिक्री की जा रही है। यह गोरखधंधा कई साल से चल रहा है। लेकिन इतने दिनों बाद आज कृषि विभाग के डीडीए की नींद खुली। जहां कचनी के एक कृषि बीज भण्डार दुकान में 14 सौ बोरी डीएपी खाद बरामद किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की है। लेकिन देर शाम तक कृषि अमला बरामद डीएपी के मामले में लिखा-पढ़ी नहीं कर पाया है। जिससे विभाग के डीडीए सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद होती जा रही है।
गौरतलब है कि यूपी में डीएपी खाद करीब 300 रूपये प्रति बोरी सस्ती है। यूपी से सांठ-गांठ कर बैढऩ, चितरंगी, देवसर के कई कथित बीज भण्डार के दुकानदार परिवहन कराकर अपने यहां भण्डारित करते हुए धड़ल्ले के साथ बिक्री कर रहे हैं। यूपी के डीएपी की गुणवत्ता कैसी है इस पर बड़ा प्रश्रचिन्ह खड़ा हो रहा है। इधर जिले में रोजाना एक टन से ऊपर यूपी की डीएपी खाद परिवहन होकर सिंगरौली जिले में खपाई जा रही है। जिनकी भली-भांति जानकारी कृषि विभाग के आला अफसरों को है।
 यहां के चर्चित बड़े कृषि बीज भण्डार के दुकानों पर कृषि अमले ने दरियादिली दिखाते हुए लगातार मेहरबानी कर रहे हैं। आरोप यहां तक लगाये जा रहे हैं कि इन दुकानदारों पर विभाग के अमले की सांठ-गांठ है। जहां धड़ल्ले के साथ यूपी की डीएपी खाद परिवहन कर बिक्री कर रहे हैं। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं आज कृषि विकास अधिकारी ने अमले के साथ कचनी स्थित एक कृषि बीज भण्डार में दबिश दिया तो यूपी की भारी मात्रा में डीएपी देख हैरत में पड़ गये। सूत्र बता रहे हैं कि कृषि विकास अधिकारी लखन सिंह मरावी ने करीब 14 सौ बोरी डीएपी खाद बरामद किया है। यह कार्रवाई मंगलवार की सुबह की गयी। लेकिन देर शाम तक विभाग के द्वारा बरामद डीएपी खाद पर क्या एक्शन हुआ जिम्मेदार अधिकारी जानकारी देने से परहेज कर रहे हैं। इसके पीछे कारण क्या है किसी से छुपी नहीं है। डीडीए आशीष पाण्डेय के चार साल के कार्यकाल में क्या-क्या गुणा-भाग हुआ है इसको सभी भली-भांति विभागीय अधिकारी, कर्मचारी जानते हैं।
डीडीए मुख्यालय से बाहर महकमा कर रहा आने का इंतजार
स्थानांतरण के इस दौर में उप संचालक कृषि व आत्मा प्रभारी आशीष पाण्डेय करीब एक सप्ताह के अधिक समय से मुख्यालय से बाहर हैं। विभाग में ही चर्चाएं चल रही हैं कि डीडीए का सिंगरौली से चार साल बाद भी मोहभंग नहीं हो रहा है। जिले में यथावत बने रहने के लिए जनप्रतिनिधियों के शरण में हैं। इधर जिला मुख्यालय में डीडीए के न रहने के कारण बरामद 14 सौ बोरी डीएपी की कार्रवाई में लेट लतीफी कृषि विकास अधिकारी लखन सिंह मरावी के द्वारा की जा रही है। विभाग में यह भी चर्चा है कि कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करने की कवायद भी तेज है। गौरतलब हो कि उत्तरप्रदेश का उर्वरक एमपी में परिवहन कर बिक्री करना प्रतिबंधित है और इसी का हवाला देकर कृषि विकास अधिकारी ने आज दबिश दिया।
कृषि विकास अधिकारी पर डीडीए मेहरबान
जिला मुख्यालय के कृषि विकास विभाग में पदस्थ कृषि विकास अधिकारी पर डीडीए आशीष पाण्डेय मेहरबान हैं। सूत्र बता रहे हैं कि कृषि विकास अधिकारी लखन सिंह मरावी को देवसर,चितरंगी एवं बैढऩ के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। जबकि बैढऩ एवं चितरंगी में बीएएसी-एजी व एमएससी-एजी के योग्यताधारी आरएईओ हैं। फिर भी उन्हें वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी का प्रभार नहीं दिया गया है। डीडीए अपने मन मुताबिक नियम कायदे से हटकर मरावी को प्रभार सौंपा है। इसके पीछे विभागीय सूत्र बताते हैं कि कृषि विकास अधिकारी केवल मुखौटा है। सब कुछ कर्ताधर्ता डीडीए हैं। किसी का दखल न हो इसीलिए तीन ब्लाकों के वरिष्ठ कृषि अधिकारियों का प्रभार अपने चहेतों को सौंपा है।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.