इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|11:23|IST
ताजा खबर

नेताओ से भयभीत कोरोना, कोविड प्रोटोकाल की उड़ रही धज्जिया

Updated: digiana.com | Jul 22, 2021, 08:40 AM IST

नेताओ से भयभीत कोरोना, कोविड प्रोटोकाल की उड़ रही धज्जिया

सिंगरौली, नेताओं से कोरोना वायरस डरता है, इसका प्रत्यक्ष उदाहरण राजनीतिक दलों के कार्यक्रम में लोगों की सैकड़ों की संख्या में जुटने वाली भीड़ है। जहां 1 सप्ताह में जिले में सत्ताधारी दलों के साथ-साथ कांग्रेस व अन्य दल जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर कोविड-19 के प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे और यही धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने हो रहा लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं।
 दरअसल 14 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत निर्देश जारी किया गया था कि किसी भी हालात में राजनैतिक, धार्मिक व अन्य आयोजन नहीं होंगे किंतु जिला मुख्यालय सहित आसपास भाजपा मंडलों में जहां बैठकों के आयोजनों में कार्यकर्ताओं की खूब भीड़ एकत्रित हो रही है। इन बैठकों में मास्क लगाने की तो बात दूर सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल नहीं रखा जा रहा है।
इन्हें कोई अधिकारी टोंक भी नहीं सकता। कारण यही बताया जा रहा कि यदि कोई सरकारी अमला कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने टोक दिया तो उसका सिंगरौली से स्थानांतरण हो जाना तय है। वहीं भाजपाइयों के नक्शे कदम पर कांग्रेसी व आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता चल रहे । दोनों दलों के द्वारा बिजली संकट ,महंगाई ,पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही। उनके कार्यक्रम में भी इक्का-दुक्का लोग ही मास्क पहनते नजर आ रहे हैं लेकिन अधिकांश नेताओं के चेहरे पर मास्क नहीं दिखा। बल्कि फोटो सेशन कराने में आगे आ रहे। सोशल डिस्टेंसिंग क्या है शायद इससे विपक्षी दल के नेता भी बेखबर हैं जबकि यही कांग्रेसी नेता पिछले माह भाजपाइयों के कार्यक्रम को लेकर के सोशल मीडिया में खूब खरी-खोटी सुनाते हुए अपनी अपनी भड़ास निकाल रहे थे। अब यही नेता खुद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में आम नागरिक राजनीतिक दलों के साथ-साथ जिला अधिकारियों पर तंज कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं।
 गरीबों का कहना है कि कायदा कानून केवल गरीबों के लिए बना है। अमीर व राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं पर अधिकारी ही दरियादिली दिखाते हैं। इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है यदि कोई गरीब धरना प्रदर्शन किया होता तो ना जाने कितनी धाराएं लग जाती लेकिन राजनैतिक दलों के नेताओं पर कार्यवाही प्रशासन व पुलिस क्यों नहीं कर रही है। नगर निगम और पुलिस बिना मास्क के चलने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई कर वाहवाही ले रही है यदि नेताओं के भीड़ में उक्त अमला पहुंच कार्रवाई करें तो सरकार का खजाना भी भर सकता है।
तीसरी लहर का खतरा अभी टला नहीं
कोविड-19 के डेल्टा प्लस की तीसरी लहर के आने की पूरी संभावनाएं जताई जा रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार लोगों से को सावधानी बरतने की हिदायत दे रहा है। इसके बावजूद भी शीघ्र सिंगरौली क्षेत्र के राजनैतिक दल भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी कोरोना के तीसरी लहर को जहां गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तो वहीं कायदे कानून एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने से परहेज कर रहे हैं।
 साथ ही आम जनों को भीड़ में जाने के लिए मजबूर कर रहे। उनके पास यही जवाब रहता है कि जब नेताओं पर कोरोना वायरस का प्रकोप नहीं दिख रहा तो हम लोगों पर ही अंकुश क्यों लगाया जाता है। प्रशासन हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद कर दें। नियम कानून कायदे सबके लिए समान होने चाहिए।
अधिकतम 50 लोग ही किसी भी जनसभा या सामूहिक कार्यक्रम में एकत्रित होने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 के प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत पालन करना लोक सुनिश्चित करें, अन्यथा  स्थिति में कोई भी हो कार्रवाई की जाएगी।


सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.