इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|11:23|IST
ताजा खबर

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए भागदौड़ तेज,आधा दर्जन हैं दावेदार

Updated: digiana.com | Aug 01, 2021, 03:30 PM IST

भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए भागदौड़ तेज,आधा दर्जन हैं दावेदार

सिंगरौली: भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए कवायदें तेज हो गयी हैं। भाजयुमो के आधा दर्जन युवा पदाधिकारियों ने दावेदारी जतायी है। जहां प्रमुख रूप से सदर विधायक रामलल्लू के पुत्र बद्री नारायण बैस के अलावा लाल बाबू बैस, मुकेश तिवारी, संदीप शुक्ला का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। हालांकि संभावना जतायी जा रही है कि इस बार भाजपा शीर्ष नेतृत्व  पिछड़े वर्ग को तरजीह दे सकती है।  
दरअसल भाजयुमो जिलाध्यक्ष विनोद चौबे का सफलतम कार्यकाल पूर्ण हुआ है। उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल ने अपनी टीम में शामिल करते हुए जिला मंत्री के पद से नवाजा है। हालांकि विनोद चौबे अभी भी कार्यवाहक भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। लेकिन अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद के लिए लगातार दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी प्रदेश शीर्ष नेतृत्व व जिलाध्यक्ष के पास शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विधायक पुत्र बद्री नारायण बैस ने पहली मर्तबा अध्यक्ष बनने की लालसा जतायी है। बद्री नारायण 2010 से लेकर 2018 तक तीन बार लगातार भाजयुमो जिला मंत्री के पद पर रहे हैं। वहीं वर्ष 2012-13 में तियरा मण्डल गठन बाद सबसे ज्यादा सदस्यता भी दिलाने में महती भूमिका निभाई है। इसके अलावा सामाजिक कार्य कोरोनाकाल के दौरान निष्ठापूर्वक किये हैं। खेलों के आयोजनों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाते हैं। साथ ही राज्य स्तरीय बालीबाल व क्रिकेट के खिलाड़ी भी रहे। 
वर्तमान समय में बालीबाल संघ के अध्यक्ष हैं। कोरोना काल में दो साल से जन सेवा का कार्य कर रहे हंै। इसके अलावा लगातार गरीब, असहायों के सुख, दुख में शामिल होकर आर्थिक मदद भी करने में पीछे नहीं हैं। इसलिए वे इसके दावेदार माने जा रहे हैं। वहंी लालबाबू बैस मौजूदा समय में भाजयुमो में जिला मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। मृदुभाषी, सरल स्वभाव, युवाओं के बीच पैठ, पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं में शुमार हैं। 29 वर्षीय लालबाबू बैस भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बनने के लिए इच्छा जतायी है। वहीं मुकेश तिवारी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इनका भी सरल है। पार्टी के प्रति समर्पित हैं। साथ ही संदीप शुक्ला भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने भी दावेदारी जतायी है। प्रभांशु सर्राफ भाजयुमो जिला महामंत्री ने भी अध्यक्ष पद की दौड़ में अपने आपको मान रहे हैं। हालांकि इनकी मॉ किरण सोनी हाल ही में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोनीत हुई हैं।
सुरेन्द्र पटेल एवं अशोक शाह ने भी दावेदारी जतायी है। फिलहाल यहां यह कहावत सटीक बैठ रही है कि एक अनार सौ बीमार यानी की अध्यक्ष पद एक दावेदार आधा दर्जन से अधिक ऐसे में सिंगरौली भाजयुमो का जिलाध्यक्ष कौन होगा इस बात को लेकर भाजपा में ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। संभावना जतायी जा रही है कि भाजपा प्रदेश शीर्ष नेतृत्व पिछड़ा वर्ग को प्रतिनिधित्व दे सकती है। हालांकि इस पर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि पिछड़ा वर्ग से कभी भी भाजयुमो जिलाध्यक्ष नहीं बने हैं। इस बार पूरा मौका है इसीलिए भाजपा के युवा पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी अपने आपको प्रबल दावेदार मानकर गुणा भाग में लगे हुए हैं। 
 
 
 
Attachments area
 
 
 
सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.