इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|21:04|IST
ताजा खबर

प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी में लगे 4 आरोपी गिरफ्तार

Updated: digiana.com | Sep 06, 2021, 11:13 AM IST

प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी में लगे 4 आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली, पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माड़ा थाना प्रभारी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशे के सौदागरों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि उनके पास से पूर्व में चोरी गए मोटर पंप भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार माड़ा थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह को मुखबिरों के जरिये से सूचना मिली की ग्राम भाऊखाड़ तिराहा हटका रोड पर बने निर्माणाधीन मकान में अवैध प्रतिबंधित नशीली दवा कोडिन फास्फेट एस्कफ सीरप की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश में आरोपी बैठे हैं। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में माड़ा थाना निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम ने उक्त स्थल पहुंच रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी देवपती सिंह, सत्यकरण सिंह, नीम सिंह एवं महावीर सिंह को धर दबोचा।
पुलिस को उनके कब्जे से 45 सीसी अवैध प्रतिबंधित नशीली दवा कोडिन फास्फेट एस्कफ सीरप प्राप्त हुई है। शातिर आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा पूर्व में की गई चोरी का भी खुलासा हुआ। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने उनके पास से 2 नग विद्युत मोटर पंप भी बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध धारा 379 भादवि एवं 8/21,22 एनडीपीएस एक्ट एवं 5 बी/13 ड्रग कंट्रोल अधिनियम 1950 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इनकी रही भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं उनके कब्जे से चोरी गए मशरुका जप्त करने में थाना प्रभारी माड़ा निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक सूरज सिंह, आरके वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक विनोद मिश्रा, रमेश प्रसाद, प्रधान आरक्षक भगवान दास प्रजापति, आरक्षक कौशलेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, सहजानंद सिंह, आरक्षक चालक राकेश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
 

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.