इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 02 May, 2024|07:04|IST
ताजा खबर

दसवी का छात्र निकला शातिर हैकर, मोरवा पुलिस की कार्रवाई

Updated: digiana.com | Jul 20, 2021, 09:15 PM IST

दसवी का छात्र निकला शातिर हैकर, मोरवा पुलिस की कार्रवाई

सिंगरौली, सिंगरौली जिले में पढ़ लिखकर अपना भविष्य सुधारने की उम्र में सोशल मीडिया में गलत जानकारी एकत्रित कर मोरवा निवासी एक दसवीं का छात्र शातिर हैकर बन बैठा। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह की दिशा निर्देश एएसपी अनिल सोनकर के मार्गदर्शन एसडीओपी राजीव पाठक के सतत निगरानी में मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी को इस हैकर को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हैकिंग के साथ-साथ बाल अपचारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से महिला की फेक आईडी बना लोगों से दोस्ती कर व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग की आड़ में उनके न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी किया जा रहा था।
 क्या था पूरा मामला
सिंगरौली जिले के मोरवा निवासी एक 21 वर्षीय युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी कि प्रियंका नाम की लड़की उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल कर रही है। लगातार पैसों की मांग से तंग होकर वह पुलिस के पास आया है। उसने यह भी बताया कि उसके पड़ोसी का ही एक कंप्यूटर जानकार लड़का सॉफ्टवेयर के माध्यम से वीडियो को फैलाने से रोक लेता था। लेकिन अब वह भी रोक नहीं पा रहा। ।मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन प्राप्त कर निरीक्षक मनीष त्रिपाठी द्वारा थाना मोरवा में धारा 388 आईपीसी एक्ट 67, 67 क, 67ख, का आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया।
आधा दर्जन लोगों को बनाया शिकार
कंप्यूटर का जान समझ कर जब लोग अपना वीडियो डिलीट कराने इसके पास पहुंचते थे तो वह पीड़ित लोगों से सॉफ्टवेयर के नाम पर पैसे की मांग करता था।  जिसके माध्यम से वह उनके वीडियो को डिलीट करा देने के लिए आश्वस्त करता था। जिन्होंने पैसे नहीं दिए वह उनका मोबाइल हैक कर लेता और फिर ब्लैकमेल करना शुरू कर देता था। 15 वर्षीय हैकर पीड़ितों से मिले पैसों से डार्क वेब के माध्यम से खतरनाक हैकिंग सॉफ्टवेयर खरीदा। क्रिप्टो करेंसी के द्वारा खरीदे गए सॉफ्टवेयर से उसने अब तक करीब आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया था।
हैकर को पकड़ने पुलिस ने बिछाया जाल
साइबर क्राइम से जुड़े इन मामलों में विवेचना कर रही पुलिस को पूछताछ एवं साइबर एक्सपर्ट की सलाह से पता चला कि कंप्यूटर का जानकार जो बालक सॉफ्टवेयर के माध्यम से वीडियो को फैलाने से रोक लिया करता था। वही लोगों के मोबाइल हैंग कर एवं महिला बन उन्हें ब्लैकमेल किया करता है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि भारत में बैन टेक्स्ट नाऊ ऐप को व्हीपीयन एप के माध्यम से अपनी लोकेशन यूएई में दिखाकर यही बैठे-बैठे प्ले स्टोर से डाउन कर लिया। जिसकी मदद से इस 15 वर्षीय बालक ने एक व्हाट्सएप आईडी बनाई।
 प्रियंका नाम से बनाई गई फेक आईडी के माध्यम से उसने कई लोगों को व्हाट्सएप कॉल किए तथा अपने जाल में फसाकर उसने न्यूड वीडियो बनाकर उनसे पैसे की मांग करने लगा। पैसे नहीं देने के एवज में उसने अंतरंग वीडियो उनके परिजनों को भेजने की धमकी भी देता रहा। जिसे डर कर कुछ लोगों ने उसे पैसे भी दिए। हैंकर प्रार्थी का नंबर उसका जीमेल हैक करके निकालता था तथा अपनी सिम का कही प्रयोग नहीं करता यूएई के अलग अलग नंबर प्रयोग कर लगातार व्हाट्सएप आईडी बनाता रहा।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
इस मामले को सुलझाने में निरीक्षक मनीष त्रिपाठी उपनिरीक्षक सतनाम सिंह बघेल ,विनय शुक्ला, रूपा अग्निहोत्री, सहायक उपनिरीक्षक डीएन सिंह, प्रधान आरक्षक अरविंद चतुर्वेदी, संजय सिंह ,अर्जुन सिंह ,आरक्षक सुबोध सिंह तोमर ,राहुल साहू एवं साइबर सेल आरक्षक सोबाल वर्मा, दीपक परस्ते की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित खबरें...
सिंगरौली में ASI पर हमला, ट्रक ड्राइवर्स ने लाठी-डंडों से पीटा...
[ Posted On digiana.com | Sep 29, 2022, 03:15 PM IST ]

सिंगरौली, ट्रैफिक जाम खुलवाने पहुंचे ASI की ट्रक ड्राइवर्स ने पिटाई कर दी है। मामला मध्यप्रदेश के सिंगरौली का है। ट्रक...

भंडारण के लिए कृषि मंडी पहुंची हजारों क्विंटल धान मिली अमानक,...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:12 AM IST ]

सिंगरौली. धान खरीदी केंद्रों पर बड़े पैमाने पर सांठगांठ कर राजस्व को चपत लगाया जा रहा है और जिले के आला अधिकारी आंख मूंद...

आंगनवाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 70 हजार रुपये की ठगी
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2021, 11:10 AM IST ]

सिंगरौली,:इन दिनों आंगनबाड़ी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगों का गिरोह सक्रिय है। यदि आपको नौकरी चाहिये तो सरकारी घोषणा...

चितरंगी में आयोजित पहली बार के शिविर में 27 दाताओं ने किया रक्तदान
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:26 PM IST ]

सिंगरौली: रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित  जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र एवं ब्लड सेंटर तथा जिला प्रशासन के संयुक्त...

माजनकला तालाब का व्यवसायिक प्लाजा छ: महीने में होगा जमींदोज!
[ Posted On digiana.com | Sep 13, 2021, 04:25 PM IST ]

सिंगरौली:माजन कला तालाब भूमि पर निर्मित करोड़ों रूपये की बिल्डिंगें छ: महीने के अंदर जमींदोज कर दी जायेंगी। एनजीटी...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.