रांची, झारखंड के जामताड़ा में गुरूवार को नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में 16 लोग लापता हो गए थे। इनमें से 4 लोग तो किसी तरह बाहर आ गए थे लेकिन 12 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इन लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसके अलावा घटनास्थल पर भारी पुलिसबल को भी तैनात किया गया है।
जामताड़ा के एसडीओ संजय पांडेय के अनुसार लोगों के तलाश के लिए पहले सुबह एडीआरएफ की टीम जुटी हुई है। लोगों की संख्या करीब 16 के आसपास बताई जा रही है। इधर स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद 4 लोग नदी से सब कुशल बचा लिए गए हैं. जबकि लोगों का कहना है कि नाव में लगभग 16 लोग सवार थे।
जानकारी के मुताबिक़ गुरुवार की शाम करीब पांच बजे जब लोग नाव पर सवार होकर नदी में थे। उस समय तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवा की वजह से ही नाव बीच नदी में पलट गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक नाव पर सवार ज्यादातर लोग धनबाद में मजदूरी कर और अपना काम निपटा कर घर लौट रहे थे। हालांकि बचाव अभियान के दौरान अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है।
जिला प्रशासन की पूरी टीम घटनास्थल पर गुरुवार शाम से ही मौजूद है। एनडीआरएफ की टीम ने देर रात में प्रयास किया गया था लेकिन अंधेरे के कारण कुछ खास परिणाम नहीं निकला। सुबह होते ही पुनः एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की टीम भी नदी में तलाश के लिए निकल गए हैं जिसमें प्रशिक्षित गोताखोर शामिल हैं।
कुछ महीने पहले बिहार के गोपालगंज में एक नाव नदी में पलट गई थी। नाव में 24 लोग सवार थे। सभी लोग नदी पार खेती करने जा रहे थे इसी दौरान ये हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार नाव पलटने के बाद दो महिला समेत तीन लोगों की डूब कर मौत हो गई।
रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...
रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...
रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...