इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|02:48|IST
ताजा खबर

 विज्ञान प्रदर्शनी में फटा रॉकेट, कई छात्र घायल

Updated: digiana.com | Dec 13, 2022, 12:16 PM IST

 विज्ञान प्रदर्शनी में फटा रॉकेट, कई छात्र घायल

रांची:  झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। कॉलेज में प्रदर्शनी के लिए लगाये गये एक रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल हो गए है। सभी छात्रों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल सभी घायल छात्र खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
दरअसल, घाटशिला कॉलेज में सोमवार को आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी के दौरान भौतिक विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गए रॉकेट में कुछ गड़बड़ी होने से विस्फोट हो गया। इस घटना में आसपास मौजूद लगभग आठ छात्र-छात्राओं को आंशिक चोट आई है। सभी का प्राथमिक उपचार के लिये अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। विस्फोट में छात्रा कुलसुम परवीन गंभीर रूप से घायल है।
घटना के संबंध में इंटर के शिक्षक मोहम्मद शाहिद इकबाल ने बताया कि मॉडल प्रदर्शनी के दौरान नफीस अख़्तर, कुलसुम परवीन ने मिसाइल का मॉडल तैयार किया गया था। जिसका पहले पूरी तरह परीक्षण किया गया। सफल होने के बाद सोमवार को इसे प्रदर्शनी के लिए रखा गया। अतिथियों द्वारा अवलोकन किये जाने के दौरान छात्रों ने बताया कि यह रॉकेट उड़ कर ऊपर फटता भी है।
इसके बाद खुले जगह में इसे उड़ाने की तैयारी चल ही रही थी कि किसी दूसरे बच्चे ने उड़ने के बजाय फटने वाला बटन दबा दिया। इसके कारण जमीन पर ही रॉकेट फट गया। आसपास खड़े बच्चे इसकी चपेट में आ गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि इस रॉकेट मॉडल को बनाने में पोटैशियम, नाइट्रेट तथा शुगर का इस्तेमाल किया गया था।

सम्बंधित खबरें...
सीएम हेमंत सोरेन को SC से बड़ी राहत, खनन लीज पट्टा आवंटन मामले...
[ Posted On digiana.com | Nov 07, 2022, 01:36 PM IST ]

रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...

कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की रेड
[ Posted On digiana.com | Nov 04, 2022, 02:27 PM IST ]

रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...

ED के सामने पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन, चुनौती देते हुए बोले- गिरफ्तार...
[ Posted On digiana.com | Nov 03, 2022, 04:13 PM IST ]

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...

बढ़ सकती है सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने भेजा समन
[ Posted On digiana.com | Nov 02, 2022, 01:59 PM IST ]

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...

छठ पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों में झड़प, चले लाठी-डंडे
[ Posted On digiana.com | Oct 29, 2022, 01:13 PM IST ]

जमशेदपुर: सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शरुआत हुई है। इसी बीच...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.