इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|23:31|IST
ताजा खबर

बढ़ सकती है सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने भेजा समन

Updated: digiana.com | Nov 02, 2022, 01:59 PM IST

बढ़ सकती है सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने भेजा समन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए उन्हें समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें तीन नवंबर को दिन के करीब 11:30 बजे रांची स्थित इडी के कार्यालय में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है। दरअसल, ईडी को हाल ही में खनन मामले में आरोपी और हेमंत सोरेन के करीबी कहे जाने वाले पंकज मिश्रा के घर से छापे के दौरान सीएम हेमंत सोरेन की बैंक पासबुक और हस्ताक्षर की हुई चेक बुक मिली थी।
मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए समन जारी करने का मुख्य कारण उनके विशेष प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा अवैध खनन में शामिल होने और 42 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के अलावा अन्य कई मामले हैं। इसमें मनी लाउंड्रिंग के आरोप में फंसी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को खान विभाग में पदस्थापित करने के कारणों के अलावा प्रेम प्रकाश के घर से मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा के लिए तैनात जवानों के नाम आवंटित दो एके-47 और 60 गोलियों का मिलना शामिल है।
ईडी ने इस साल मार्च में पंकज मिश्रा और अन्य के खिलाफ पीएमएलए शिकायत दर्ज की थी, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने "अवैध रूप से अपने पक्ष में बड़ी संपत्ति अर्जित की है।" इसके बाद ईडी ने छापेमारी की और मिश्रा के कुल 37 बैंक खातों में जमा किए 11.88 करोड़ रुपये फ्रीज कर दिए सरकारी एजेंसी ने 5.34 करोड़ रुपये की "बेहिसाब मुद्रा" भी जब्त की। ईडी ने दावा किया कि यह धन झारखंड में अवैध खनन से संबंधित था। इसके अलावा, अवैध रूप से चल रहे पांच स्टोन क्रशर और इतनी ही संख्या में अवैध बंदूक कारतूस जब्त किए गए।
सीएम सोरेन वर्तमान में खुद को खनन पट्टा देने के लिए लाभ के पद के आरोप का सामना कर रहे हैं। भारत के चुनाव आयोग ने अगस्त में राज्यपाल रमेश बैस को उन्हें अयोग्य घोषित करने के लिए एक याचिका पर अपनी राय भेजी थी। हालांकि इस पर अभी फैसला आना बाकी है।

सम्बंधित खबरें...
 विज्ञान प्रदर्शनी में फटा रॉकेट, कई छात्र घायल
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 12:16 PM IST ]

रांची:  झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...

सीएम हेमंत सोरेन को SC से बड़ी राहत, खनन लीज पट्टा आवंटन मामले...
[ Posted On digiana.com | Nov 07, 2022, 01:36 PM IST ]

रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...

कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की रेड
[ Posted On digiana.com | Nov 04, 2022, 02:27 PM IST ]

रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...

ED के सामने पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन, चुनौती देते हुए बोले- गिरफ्तार...
[ Posted On digiana.com | Nov 03, 2022, 04:13 PM IST ]

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...

छठ पूजा आयोजन को लेकर दो गुटों में झड़प, चले लाठी-डंडे
[ Posted On digiana.com | Oct 29, 2022, 01:13 PM IST ]

जमशेदपुर: सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शरुआत हुई है। इसी बीच...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.