इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 26 April, 2024|10:53|IST
ताजा खबर

हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, ED की कार्रवाई में मिली थी AK-47

Updated: digiana.com | Aug 25, 2022, 02:22 PM IST

 हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश गिरफ्तार, ED की कार्रवाई में मिली थी AK-47

रांची, झारखंड में अवैध खनन मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत ये कार्रवाई की है। इससे पहले देर रात प्रेम प्रकाश के घर से  ईडी ने दो एके-47, 60 कारतूस व दो मैगजीन बरामद की थी। हालांकि, रांची पुलिस ने बताया कि दोनों  एके-47 प्रेम प्रकाश के नहीं बल्कि रात में उनके पास ठहरे दो पुलिस कॉन्सटेबल की है।
झारखंड में अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने बुधवार को झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, दिल्ली और एनसीआर में छापेमारी की थी। ये छापेमारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और उनके करीबी बच्चू यादव से पूछताछ के बाद की थी। इन दोनों को ईडी इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
ईडी की छापेमारी में प्रेम प्रकाश के शैलोदय भवन स्थित आवास से दो एके-47 मिले. यहां प्रेम प्रकाश किराये पर रहते थे। वहीं ईडी ने रांची के अशोक नगर में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट जे जयपुरिया के यहां भी छापेमारी की। ईडी बुधवार सुबह रांची के अरगोड़ा चौक के पास वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल पर पहुंची। यहां सत्ता के गलियारे में बड़ी पहुंच रखने वाले प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की। इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार पर है।
प्रेम प्रकाश को झारखंड के सत्ता के गलियारे में पावर ब्रोकर के रूप में जाना जाता है। प्रेम प्रकाश पर अवैध खनन घोटाले में शामिल होने का शक है। ईडी ने छापेमारी के दौरान रांची में प्रेम प्रकाश के घर से दो AK 47 राइफल, 60 कारतूस और दो मैगजीन बरामद की थीं। प्रेम प्रकाश के घर मिलीं AK -47 राइफल दो पुलिस कांस्टेबल की हैं, जिन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है।
गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्वीट में कहा कि प्रकाश ‘झारखंड के मुख्यमंत्री और उनके पारिवारिक मित्र अमित अग्रवाल के सहयोगी हैं’ और उनके (प्रकाश) संबंधों की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा जांच की जानी चाहिए। भाजपा के पूर्व नेता एवं वर्तमान में राज्य के निर्दलीय विधायक सरयू रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि इसकी जांच होनी चाहिए कि प्रेम प्रकाश को एके-47 राइफलें कैसे मिलीं और इस बात की संभावना है कि इसका कोई आतंकवादी संबंध हो।

सम्बंधित खबरें...
 विज्ञान प्रदर्शनी में फटा रॉकेट, कई छात्र घायल
[ Posted On digiana.com | Dec 13, 2022, 12:16 PM IST ]

रांची:  झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...

सीएम हेमंत सोरेन को SC से बड़ी राहत, खनन लीज पट्टा आवंटन मामले...
[ Posted On digiana.com | Nov 07, 2022, 01:36 PM IST ]

रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...

कांग्रेस के दो विधायकों के ठिकानों पर ED और आयकर विभाग की रेड
[ Posted On digiana.com | Nov 04, 2022, 02:27 PM IST ]

रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...

ED के सामने पेश नहीं हुए हेमंत सोरेन, चुनौती देते हुए बोले- गिरफ्तार...
[ Posted On digiana.com | Nov 03, 2022, 04:13 PM IST ]

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...

बढ़ सकती है सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें, ED ने भेजा समन
[ Posted On digiana.com | Nov 02, 2022, 01:59 PM IST ]

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.