जमशेदपुर: सूर्य उपासना के पर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ इस पर्व की शरुआत हुई है। इसी बीच छठ पर्व के आयोजन को लेकर झारखंड के जमशेदपुर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और निर्दलीय विधायक सरयू राय के समर्थकों में तनातनी हो गई. दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग सिदगोड़ा थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
दरअसल जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छठ पर्व के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और रघुवर दास खेमा में तनातनी हो गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी हुई. तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है।
सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 2002 से रघुवर समर्थकों (भाजपा) का वर्चस्व रहा है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बनने के बाद सूर्य मंदिर कमेटी दो पक्षों में बंट गई। 2019 के विस चुनाव में रघुवर दास को हराने वाले सरयू राय ने मंदिर परिसर स्थित परिसंपत्तियों के रघुवर समर्थकों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायत शासन व प्रशासन से की थी। प्रशासन ने अधिकांश परिसंपत्तियों को अपने अधीन ले लिया। हाल में वहां संचालन समिति बनाई गई हैं। इसमें सरयू संरक्षक बनाये गये हैं।
बताया जा रहा है कि सरयू राय गुट के लोगों ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ व्रतियों के लिए एक शिविर लगाया था, जो रघुवर दास गुट के कार्यक्रम स्थल से सटा हुआ था। इस दौरान काफी देर तक दोनों ओर से तनातनी होती रही। बाद में अचानक कुछ लोग अंदर आए और सरयू राय के तंबू को उखाड़कर फेंक दिया। इसके बाद सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतांत्रिक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों पर हमला कर दिया गया।
इसके बाद सरयू राय गुट के लोगों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सुबोध श्रीवास्तव भी इस मारपीट में घायल हो गए। सूर्य मंदिर में गायिका का कार्यक्रम कराने के लिए रघुवर दास गुट की ओर से आवेदन दिया गया था। जमशेदपुर अक्षेस में विधायक सरयू राय के गुट का भी आवेदन था कि वे लोग चाहते है कि व्रतियों के रात में ठहराव का इंतजाम करें और शिविर लगाया जाए, लेकिन प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया। इसके बाद दोनों गुट खुद से ही आयोजन कराने में लग गए. इस बीच सरयू राय गुट ने भी अपना तंबू लगा दिया। इसके बाद मामले ने विवाद का रूप ले लिया। इस दौरान सरयू राय के साथ रहे चंद्रगुप्त सिंह, रघुवर दास गुट के साथ नजर आए।
रांची: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला स्थित घाटशिला कॉलेज में आयोजित शैक्षणिक मॉडल प्रदर्शनी में सोमवार...
रांधी: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट...
रांची: झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों पर ED और आयकर विभाग ने शुक्रवार को एक साथ कार्रवाई की। कांग्रेस के गोड्डा पोड़ैयाहाट...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अवैध खनन मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री...
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुसीबतें बढ़ सकती है। प्रवर्तन निदेशालय ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...