मुंबई, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद उद्धव ठाकरे ने पहली बार प्रेस कांफ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये जो कहा जा रहा है कि सीएम शिवसेना का है, वो गलत है। शिंदे शिवसेना के सीएम नहीं हैं। सत्ता के लिए रातोंरात खेल किया जा रहा है। उन्होंने मुंबई के लोगों से अपील करते हुए कहा कि, ऐसा कोई काम नहीं करें जो पर्यावरण को खराब करता हो।
उद्धव ठाकरे ने कहा, जो कल हुआ 2019 में गठबंधन के दौरान मैंने अमित शाह से यही कहा था कि 2.5 साल शिवसेना का मुख्यमंत्री हो और वही हुआ। अगर वे बात मान लेते तो महाविकास अघाड़ी का गठन ही नहीं होता और अब 2.5 साल बाद महाराष्ट्र में बीजेपी का सीएम होता।
उद्धव ठाकरे ने कहा कि मतदाताओं ने जिनको चुनकर दिया है वही घूम रहे हैं। लोकशाही कहां है? लोकशाही के पिछले 75 सालों में जो हालत हुए हैं, सरकार अस्तित्व में आई है। अगर अमित शाह अपनी बात पर रहे होते तो शानदार सरकार होती।
आज राज्य में बीजेपी का सीएम होता. मैंने ढाई-ढाई साल शिवसेना और बीजेपी का सीएम होने की बात कही थी। आज शिवसेना का मुख्यमंत्री हो रहा है जो करार हुआ था. मेरी पीठ में छुरा घोंपा है, जनता की पीठ में मत घोंपना। मैं महाराष्ट्र की जनता का ऋणी हूं। लोगों की आंखों में जो आंसू आए यही बड़ी ताकत है। सत्ता आती है जाती है। आपका प्रेम मुझे मिला।
उद्धव ठाकरे ने मेट्रो शेड को आरे में शिफ्ट करने के फैसले को लेकर कहा कि मेरा गुस्सा मुंबई के लोगों पर मत निकालो। मेट्रो शेड को शिफ्ट करने का फैसला मत बदलो। मुंबई के वातावरण से मत खेलो। दरअसल, डिप्टी सीएम बनते ही देवेंद्र फडणवीस ने मेट्रो शेड को आरे में शिफ्ट करने का आदेश दिया है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...