इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 14 May, 2024|03:01|IST
ताजा खबर

मुंबई में सुस्त पड़ी ट्रैफिक की रफ्तार, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान

Updated: digiana.com | Jul 05, 2022, 11:00 AM IST

 मुंबई में सुस्त पड़ी ट्रैफिक की रफ्तार, जगह-जगह जलभराव से लोग परेशान

मुंबई, मायानगरी मुंबई में बारिश का दौर जारी है। यहां बारिश हर साल आफत बनकर आती है। भारी बारिश से मुंबई के कई इलाके जलमग्न हो गए है। सायन, बोरिवली, कांदिवली में भी कई जगह जलजमाव की सूचना है। अंधेरी सब-वे को जलभराव के कारण बंद करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने मुंबई सहित राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सड़कों पर भारी जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। कई जगहों पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा है। नवी मुंबई के खंडेश्वर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर और प्लेटफॉर्म के बीच तालाब बन गया है। वहीं, रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले सानपाड़ा सब-वे का भी बुरा हाल है।
बारिश के कारण अंधेरी सब-वे पर पानी भर गया। इस कारण यहां लोगों के वाहन फंस गए, उन्हें निकालने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसे देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल अंधेरी सब-वे को बंद कर दिया है। मुंबई के सायन, किंग सर्कल, चेंबूर, कुर्ला नेहरूनगर इलाके अक्सर बारिश के मौसम में पानी में डूब जाते हैं।
 मौसम विभाग में अपने 5 दिन के पूर्वानुमान में बताया है कि मुंबई और ठाणे में शुक्रवार तक बहुत भारी बारिश हो सकती है। नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन को सतर्क रहने और एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर पर नजर रखने के लिए भी कहा गया है।
शिंदे ने संबंधित विभागों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है। खास तौर पर रायगढ़, रत्नागिरी, ठाणे, पालघर, सिंधुदुर्ग और कोल्हापुर जिलों में, मुख्यमंत्री ने नागरिकों को बारिश के कारण बढ़ते पानी और बाढ़ की स्थिति के बारे में सूचित करने और बाढ़ से निकालने के लिए उचित स्थानों पर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.