मुंबई, कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप कम होने के बाद राज्य सरकारों ने स्कूल फिर से खोल दिए है और ऑफलाइन परीक्षाएं कराने पर विचार कर रही है। इसी बीच मुंबई के धारावी में सोमवार को छात्रों ने ऑनलाइन परीक्षा को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग थी कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑफलाइन ना होकर ऑनलाइन ही रखी जाए। अब तक सरकार ने ये मांग नहीं मानी है, ऐसे में छात्र लगातार विरोध कर रहे हैं।
छात्रोंके विरोध प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज भी किया गया। अब इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को गिरफ्तार किया गया है। उन पर छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि हिंदुस्तानी भाऊ ने प्रदर्शन से पहले छात्रों को सरकार के खिलाफ भड़काया था। उन्होंने ही छात्रों से स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के मुंबई स्थित घर के बाहर प्रदर्शन करने को कहा था।
हिंदुस्तानी भाऊ के अलावा और भी कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। छात्रों का गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है और वो लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा ऑनलाइन हो। मुंबई के अलावा पुणे, नागपुर, औरंगाबाद में भी छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे हैं। कुछ जगहों पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा है।
बीजेपी छात्रों की मांगों के साथ खड़ी हुई है और इन्हें जायज मान रही है। पुलिस के लाठीचार्ज को भी गलत बताया गया है और राज्य की ठाकरे सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। बीजेपी नेताओं द्वारा अपील की जा रही है कि सीएम उद्धव ठाकरे को खुद इस मामले में दखल देनी चाहिए और छात्रों की मांगों पर विचार करना चाहिए। इस बवाल के बीच बोर्ड ने स्प ष्टर कर दिया है कि 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी तय समय पर ऑफलाइन ही आयोजित की जाएंगी। 10वीं के एग्जावम 25 फरवरी से जबकि 12वीं के एग्जाम 14 फरवरी से शुरू कर दिए जाएंगे।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...