इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|11:11|IST
ताजा खबर

पानी से लबालब मायानगरी, मुंबई में अगले 5 दिनों तक आफत की बारिश

Updated: digiana.com | Jun 11, 2021, 09:53 AM IST

पानी से लबालब मायानगरी, मुंबई में अगले 5 दिनों तक आफत की बारिश

मुंबई, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले पांच दिनों के लिए महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही पहले ही तेज बारिश झेल रही मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय ने पालघर, ठाणे और रायगढ़ के लिए भी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पश्चिमी तट पर पछुआ हवाओं के मजबूत होने के चलते कम दबाव का क्षेत्र के कारण भारी बारिश हो रही है। तटीय महाराष्ट्र में 10-15 जून से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
सोमवार से मुंबई मानसून की मार झेल रहा था। घंटों ट्रैफिक जाम, मेन सड़कों पर जलभराव ने मुंबई में जनजीवन ठप कर दिया। हालांकि शहर की नगर पालिका ने कहा है कि अगले महीने से स्थिति बेहतर हो जाएगी क्योंकि हिंदमाता चौक और गांधी बाजार में 15 दिनों के भीतर दो बड़े काम पूरे होने की उम्मीद है। बुधवार को बारिश के चलते पानी भरने से करीब 30 लोकेशंस पर बसों के रूट को डायवर्ट करना पड़ा है। मुंबई के मुंब्रा, कोपर खैराने, मोहाने, पनवेल, मलवानी वर्सोवा समेत कई इलाकों में अच्छी खासी बारिश हुई। बता दें कि मुंबई में यह मॉनसून दो दिन पहले ही आ गया है। विभाग ने कहा आमतौर पर हर साल के मुकाबले दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन पहले ही आ गया है। अगले तीन से 4 दिनों तक मुंबई में अच्छी खासी बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान शहर में कुल 300 से 350 मिमी बारिश हो सकती है।
हालांकि कुछ अन्य जानकारों का कहना है कि मुंबई में इससे कहीं ज्यादा बारिश हो सकती है। पुणे स्थित मौसम विज्ञान विभाग की शाखा के सीनियर वैज्ञानिक केएस होसालिकर ने कहा मुंबई और उसके पास आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मुंबई के ऊपर बड़े पैमाने पर बादल दिख रहे हैं। सभी पश्चिमी तटीय जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।' अधिकारियों का कहना है कि बुधवार को दोपहर 3 बजे तक मुंबई में भारी बारिश जारी रह सकती है। हालांकि इसके बाद भी शाम तक बारिश जारी रहेगी, लेकिन उसकी रफ्तार कुछ कम हो सकती है।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.