मुंबई, देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का ख़तरा बढ़ने लगा है। बीते दिन मुंबई में ओमिक्रॉन के दो और नए मामले सामने आए है। ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए मरीजों में से एक दक्षिण अफ्रीका से आया था और एक अमेरिका से भारत आया था। इन दो मरीजों के मिलने के बाद देश में ओमिक्रॉन संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है। कुल मामलों में से 10 मरीज सिर्फ महाराष्ट्र से है।
रिपोर्ट के मुताबिक 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग से मुंबई आने वाला 36 साल का शख्स और उसी दिन अमेरिका से वापस लौटा उसका दोस्त ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित निकले हैं। दोनों मरीजों में कोई लक्षण नहीं है और उन्हें मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संक्रमित दोनों मरीज फाइजर की वैक्सीन लगवा चुके हैं।
महाराष्ट्र में 1 नवंबर के बाद से आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों का फील्ड सर्विलांस चल रहा है। एयरपोर्ट और फील्ड सर्विलांस के जरिए 34 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जा चुके हैं।महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन का पहला मरीज डोंबिवली में मिला था।
राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वायरस में आनुवंशिक परिवर्तन और म्यूटेशन एक प्राकृतिक घटना है। इससे लोगों को घबराना नहीं चाहिए। इसके अलावा कोविड के उचित व्यवहार का पालन करें। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें कि क्या पिछले महीने में उन्होंने कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा की है और जिन्होंने कोविड -19 वैक्सीन नहीं लिया है या केवल एक ही डोज लिया है जल्द से जल्द अपना वैक्सीनेशन पूरा करवाएं।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...