मुंबई, आर्यन खान ड्रग केस का एनसीबी के विवादित गवाह किरण गोसावी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। किरण गोसावी को साल 2018 के धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उस पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। इन्ही में से एक मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है। पुणे पुलिस के मुताबिक गोसावी को देर रात गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल साल 2018 में चिन्मय देशमुख नामक एक शख्स ने मलेशिया में नौकरी दिलाने के लिए 6 लाख रुपये किरण गोसावी को दिए थे लेकिन जॉब नहीं मिली थी जिसके बाद पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया गया था। वो कई दिनों से फरार चल रहा था। गोसावी को पकड़ने के लिए पुणे पुलिस की दो टीम यूपी भी गई थी।
गौरतलब है कि जब से आर्यन खान का मामला सामने आया है तभी से किरण गोसावी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई थी। किरण गोसावी भी लगातार सरेंडर करने की बात कर रहा था। हालांकि अब पुलिस ने किरण गोसावी को अरेस्ट कर लिया है।
क्रूज ड्रग्स केस में प्रभाकर सैल ने आरोप लगाया है कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए गोसावी ने 25 करोड़ रुपये की डील की थी। प्रभाकर गोसावी का बॉडीगार्ड रहा है। अब गोसावी ने एक वीडियो जारी कर प्रभाकर पर आरोप लगाए हैं। ये वीडियो गोसावी ने अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किया था।
इस वीडियो में गोसावी कह रहा है कि प्रभाकर को पिछले 5 दिन में कितने ऑफर आए हैं ये उसके मोबाइल रिकॉर्ड से पता चल जाएगा। उसने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि प्रभाकर और उसके दोनों भाई की कॉल डिटेल और मोबाइल चैट निकालें। मेरे भी चैट निकालें और देखें कि मैंने कुछ बात की है क्या? गोसावी ने कहा कि मेरा इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस है. गोसावी ने ये वीडियो मराठी में जारी किया है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...