इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|23:11|IST
ताजा खबर

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Updated: digiana.com | Apr 13, 2022, 12:00 PM IST

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री और एनसीपी  के नेता धनंजय मुंडे दिल का दौरा पड़ने की खबर मिली है। उन्हें इलाज के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार सुबह महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि, चिंता करने वाली कोई बात नहीं है। शाम तक धनंजय मुंडे को आईसीयू से शिफ्ट कर दिया जाएगा।
धनंजय मुंडे, दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। उन्होंने अपने सियासी करियर की शुरुआत बीजेपी की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़कर की थी। साल 2012 में उन्होंने बीजेपी छोड़ दी और एनसीपी से जुड़ गए।  2014 में उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाया गया।  उसी साल उन्होंने विधान सभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन अपनी चचेरी बहन और गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा से चुनाव हार गए।
 2019 में बीड की परली सीट से उनका मुक़ाबला फिर एक बार पंकजा मुंडे से हुआ और इस बार वे चुनाव जीत गए। मुंडे 24 दिसंबर 2019 से महाराष्ट्र राज्य के सामाजिक न्याय और विशेष सहायता मंत्री हैं। साथ ही बीड जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं. इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाई थी।
जनवरी 2021 में एक सिंगर ने मुंडे के खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया था। मुंडे ने बलात्कार के आरोपों का खंडन किया और अपने इस्तीफे की मांगों को खारिज कर दिया था। मुंडे ने दावा किया कि वह शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला की बहन के साथ रिश्ते में हैं और यहां तक कि उस रिश्ते से उनके दो बच्चे भी थे, जो उनकी पत्नी और परिवार को पता था।

 








सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.