मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के खार इलाके में एक कोरियन महिला के साथ 2 युवकों द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। युवती यूट्यूबर है और जिस समय उसके साथ यह घटना हुई वह लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। वीडियो सामने आने के बाद खार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम चांद मोहम्मद और मोहम्मद नकीब अंसारी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने खुद इस घटना का संज्ञान लिया।
आदित्य नाम के एक यूजर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ने यूट्यूबर का लाइव स्ट्रीम शुरू होने के दौरान हाथ पकड़कर महिला को परेशान किया। यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "@MumbaiPolice कोरिया की एक स्ट्रीमर को कल रात खार में इन लड़कों ने परेशान किया था, जब वह 1000 से अधिक लोगों के सामने लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। यह निंदनीय है और इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"
वीडियो में दिख रहा है कि युवक महिला के काफी करीब आया और उसने उसके विरोध करने पर भी उसका हाथ पकड़कर उसे खींचने की कोशिश की। महिला घटनास्थल से जाने लगी, तो वही आदमी अपने एक दोस्त के साथ फिर से मोटरसाइकिल पर दिखाई दिया और उसने महिला को उसके गंतव्य तक छोड़ने की पेशकश की, जबकि महिला ने टूटी-फूटी अंग्रेजी में उसकी पेशकश ठुकरा दी।
वीडियो पर बाद में म्योची नाम की एक यूजर ने रिएक्ट किया. "पिछली रात स्ट्रीम पर एक आदमी था जिसने मुझे परेशान किया। मैंने पूरी कोशिश की कि स्थिति को बढ़ने ना दूं और निकल जाऊं, क्योंकि वह अपने दोस्त के साथ था... कुछ लोगों ने कहा मैं बहुत अधिक फ्रेंडली थी, इसलिए ऐसा हुआ।"
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...