मुंबई, मुंबई के मलाड वेस्ट में बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहांं न्यू कलेक्टर कंपाउंड में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 11 लोगों की मौत अब तक हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में आठ बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा कम से कम 18 लोगों को बचा लिया गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने इसकी जानकारी दी है। बीएमसी के अनुसार आसपास की इमारतों को भी खाली करवा लिया गया है, क्योंकि इनकी हालत खराब है। फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने और बचाव कार्य जारी है। घायलों को बीडीबीए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मलाड पश्चिम के अतिरिक्त सीपी दिलीप सावंत ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह एक जी+2 बिल्डिंग थी जो दूसरी बिल्डिंग पर गिरी। 11 की मौत हो गई। पुलिस उचित जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून के दौरान इमारत गिरने की काफ घटनाएं सामने आती हैं। बता दें कि बुधवार मानसून ने दस्तक दी। जोरदार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है।
इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा
घटना स्थल पर पहुंचे महाराष्ट्र के मंत्री असलम शेख ने कहा कि बारिश के कारण इमारतें गिर गई हैं। बचाव अभियान जारी है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमारतों के मलबे को हटाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि और कहीं लोग फंसे हैं या नहीं। मौके पर मौजूद एक स्थानीय व्यक्ति सिद्दीकी ने कहा कि यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। दो लोगों द्वारा हमें इमारत छोड़ने के लिए कहने के बाद वे बाहर आए। जैसे ही वो बाहर निकले उन्होंने देखा कि उनकी इमारत के पास एक डेयरी सहित तीन इमारत ध्वस्त हो गए हैं।
पहली ही बारिश में डूब गई मुंबई
मुंबई में मानसून ने तगड़ी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह शुरू हुई जोरदार बारिश के कारण महानगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इसका असर स्थानीय एवं बाहर से आनेवाली ट्रेनों पर भी पड़ा। बसों के मार्ग बदलने पड़े और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुल चार उड़ानों की लैंडिंग टालनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक तेज बारिश की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मुंबई महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...