इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 17 May, 2024|13:31|IST
ताजा खबर

100 करोड़ की वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

Updated: digiana.com | Nov 02, 2021, 11:25 AM IST

100 करोड़ की वसूली मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख गिरफ्तार

मुंबई, 100 करोड़ की वसूली मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले ईडी ने देशमुख से 12 घंटे तक पूछताछ की। एजेंसी के अधिकारियों का कहना था कि एनसीपी नेता देशमुख मामले से जुड़े सवालों को लेकर टालमटोल कर रहे थे। देशमुख को मंगलवार सुबह स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
इससे पहले वह अपने वकील के साथ सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट इलाके में स्थित एजेंसी के कार्यालय में आए थे। अधिकारियों ने बताया था कि ईडी ने पूरे 12 घंटे तक देशमुख से सवाल-जवाब किए लेकिन क्योंकि कोई भी जवाब ईडी को ठीक नहीं लगा, ऐसे में देशमुख की गिरफ्तारी हो गई। ईडी ने स्पष्ट कहा है कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री ने जांच में सहयोग नहीं किया।
 ED 100 करोड़ की वसूली मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही है। देशमुख के साथ उनके बेटे ऋषिकेश देशमुख और पत्नी को दो बार पूछताछ के लिए तलब किया गया था लेकिन वे भी ED ऑफिस नहीं पहुंचे थे। माना जा रहा है कि देशमुख के बाद आज या कल तक उनके बेटे और पत्नी भी ED के सामने हाजिर हो सकते हैं।
ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र पुलिस में 100 करोड़ रुपये के कथित रिश्वत-सह-जबरन वसूली रैकेट में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत देशमुख का बयान दर्ज किया गया है। ईडी ने मामले में देशमुख को पांच बार समन जारी किए, लेकिन वह एक बार भी पेश नहीं हुए थे। देशमुख हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी संरक्षण की कोशिशें करते रहे और महीनों तक गायब रहे।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.