पुणे, महाराष्ट्र के पुणे में मनाग्ल्वार को एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। जानकारी के मुताबिक़ कात्रज इलाके में गैस सिलेंडर का एक अवैध गोदाम है। यहां टिन शेड के नीचे रखे करीब 20 सिलेंडरों में एक के बाद एक धमाके हुए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुणे महानगरपालिका के 10 दमकलों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। इस घटना में एक शख्स को मामूली चोट आई है. हालांकि आसपास के इलाके में नुकसान हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, शहर के कात्रज इलाके में गंधर्व लॉन्स के पास एक गैस सिलेंडर का एक अवैध गोदाम है। यहां गैरकानूनी तरीके से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का धंधा किया जा रहा था। इसी बीच आज अचानक एक सिलेंडर ने आग पकड़ ली और एक के बाद एक छोटे-बड़े 20 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। इनसे इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
अवैध रूप से स्टॉक किए गए गैस सिलेंडर में हुए विस्फोटों से किसी की मौत तो नहीं हुई है लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जल्द ही जांच और दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक शख्स के घायल होने की खबर है लेकिन उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
चीफ फायर अफसर सुनील गिलबिले ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को लगाया गया था, और आग पर काबू पा लिया गया है। इसके बाद किसी तरह की आग से बचने के लिए कूलिंग आपरेशन भी किया गया। अब जांच शुरू की गई कि इस जगह पर भंडारण कैसे किया गया।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...