मुंबई, भारतीय जनता पार्टी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।यह घटना रविवार की रात 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि सुल्ताना खान पर ये हमला उस वक्त हुआ, जब वे अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी। तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क उनकी कार रोककर उनपर हमला कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने उनके पति के साथ गाली गलौज भी की।
उधर सुल्ताना के पति ने शक जाहिर किया है कि इस हमले के पीछे पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी हो सकते हैं। दरअसल, सुल्ताना ने कुछ दिन पहले ही लिखित रूप से पार्टी के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता काफी डरी हुई है, इसलिए वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
घायल बीजेपी नेता के पति के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे वे अपनी पत्नी के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रहे थे। उसी दौरान मीरा रोड इलाके में दो बाइक सवार आकर गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर दी। उसके बाद गाली गलौज करते हुए उनकी पत्नी सुल्ताना समीर खान पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, इस हमले के बाद बीजेपी नेता काफी डरी हुई है और स्टेटमेंट देने की हालत में नही है। बीजेपी नेता के पति ने पुलिस को बताया कि सोमवार को अपना स्टेटमेंट रिकॉर्ड करवाएंगी। पुलिस की माने तो स्टेटमेंट रिकॉर्ड कराने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सुल्ताना के पति को शक है कि यह हमला उनकी पार्टी का अंदरूनी मामले को लेकर हुआ है।
मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...
मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....
मुंबई: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...
मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...