इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|12:11|IST
ताजा खबर

अयोध्या स्कैम: शिवसेना बोली- पीएम दें दखल, पलटवार- वापस ले लो चंदा

Updated: digiana.com | Jun 15, 2021, 02:42 AM IST

अयोध्या स्कैम: शिवसेना बोली- पीएम दें दखल, पलटवार- वापस ले लो चंदा


मुंबई, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में कथित जमीन घोटाले को लेकर शिवसेना की ओर से लगातार हमला जारी है। अब शिवसेना ने इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से दखल दिए जाने की मांग की है। शिवसेना ने कहा कि यदि राम मंदिर के निर्माण में घोटाले का दाग लगा है तो खुद पीएम मोदी को दखल देना चाहिए। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में मंगलवार को कहा गया कि राम मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ईमानदार होनी चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय गर्व का मामला है। इससे पहले शिवसेना के नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने भी ट्रस्ट पर हमला बोला था।
यही नहीं संजय राउत ने कहा था कि जमीन की खरीद में गड़बड़ी का जो आरोप आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने लगाया है, वह सनसनीखेज है। इन आरोपों को लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, मंदिर के ट्रस्ट और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को लोगों के सामने पूरी सच्चाई रखनी चाहिए। अब सामना के संपादकीय में सीधे पीएम नरेंद्र मोदी के ही दखल की मांग की गई है। अखबार ने लिखा, 'राम मंदिर का निर्माण और उसकी प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और ईमानदार होनी चाहिए। इस बात की उम्मीद है कि ऐसी कोई घटना नहीं होगी, जिससे करोड़ों भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचे। लेकिन इसी बीच यह वाकया सामने आया है। यह आरोप कितना सच है या गलत है, इस बारे में जल्द से जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए। शिवसेना के मुखपत्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय गर्व का विषय है। यदि इसके निर्माण पर कोई दाग लगा है तो फिर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत को दखल देना चाहिए। इस मामले के सामने के बाद से ही शिवसेना लगातार बीजेपी पर हमला बोलने की कोशिश में जुटी है।
इस बीच बीजेपी ने भी शिवसेना पर तीखा पलटवार किया है। मुंबई से बीजेपी के विधायक अतुल भाटखलकर ने शिवसेना पर हमला बोलते हुए कहा कि वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को लेकर लगातार आरोप लगा रही है। उसके यह आरोप देश के करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले हैं। यही नहीं संजय राउत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाटखलकर ने कहा कि शिवसेना ने राम मंदिर के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान किया है। वह चाहे तो अपनी इस रकम को वापस ले सकती है। भाटखलकर ने कहा कि लोगों ने इस मामले में दान दिया है और उन्हें पूरी आस्था भी है। यदि शिवसेना को भरोसा नहीं है तो फिर वह अपनी 1 करोड़ रुपये की रकम वापस ले सकती है।

सम्बंधित खबरें...
'पुतिन, बाइडेन, चार्ल्स, सभी चर्चा कर रहे हैं कि ये उद्धव ठाकरे...
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:04 AM IST ]

मुंबई: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)  नेता संजय राउत ने एक ऐसा उटपटांग बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

सीमा विवाद पर महाराष्ट्र विधानसभा में प्रस्ताव पास, शिंदे...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 07:03 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र व कर्नाटक के बीच जारी सीमा विवाद के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज विधानसभा में प्रस्ताव पेश किया,...

पुल से 30 फीट नीचे जा गिरी कार बीजेपी विधायक की कार, गंभीर हालत...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 01:22 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के भाजपा विधायक जयकुमार गोरे शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए....

 नवजात को लेकर विधानसभा पहुंची NCP विधायक, बोलीं- मतदादातों...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:46 PM IST ]

मुंबई:  महाराष्ट्र के नागपुर शहर में विधानसभा का शीतकाली सत्र शुरू हो गया है. सत्र में शिवाजी महाराज पर महाराष्ट्र...

 अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, 10 दिन जेल में...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 12:37 PM IST ]

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी। भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.