मुंबई, पोर्नोग्राफी केस में हाल ही में जेल से बाहर आए राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ अब मुंबई के बाद बांद्रा में केस दर्ज हुआ है। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। नितिन बरई नाम के एक शख्स ने ये मामला दर्ज कराया है।
शिकायत दर्ज कराने वाले नितिन बरई ने शिल्पा और राज पर 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक फिटनेस कंपनी के माध्यम से 2014-2015 में उनके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए बराई ने पुलिस को बताया कि उससे कहा गया कि अगर वह इनकी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोलेगा तो उसे काफी फायदा होगा। उनकी बात मान कर बराई ने 1 करोड़ 59 लाख 27 हजार रुपए का निवेश किया लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके पैसों का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। इतना ही नहीं जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी भी दी गई।
गौरतलब है कि पोर्न वीडियो बनाने और उसे अपलोड करने के मामले में राज कुंद्रा लंबे समय तक जेल में रहे हैं। जेल से बाहर आने के बाद राज ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए थे। राज और शिल्पा की जिंदगी धीरे-धीरे पटरी पर लौटनी शुरू हुई थी कि अब नए केस ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी है।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...