मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए ग्रैंड पार्टी होस्ट की, जिसमें बी टाउन के सितारों ने पहुंचकर समा बांध दिया। शाहरुख खान ने भी सलमान की बर्थडे पार्टी में पहुंचकर दबंग खान को सरप्राइज दिया। दोनों के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने को मिली। इसके अलावा संगीता बिजलानी भी पार्टी में नजर आईं।
पार्टी में शाहरुख खान लेट से पहुंचे लेकिन उनकी एंट्री एकदम ग्रैंड रही, जिसका वीडियो सोशल वीडियो पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख खान कार से उतरते नजर आ रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान ने गले लगाकर दबंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। दोनों की साथ में तस्वीरें भी सामने आई हैं। शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं।
सलमान खान हर साल अपने बर्थडे को धमाकेदार अंदाज में सेलिब्रेट करते हैं। इस बार भी उन्होंने अपने बर्थडे पर ग्रैंड पार्टी की। सलमान ने मीडिया के साथ भी अपने जन्मदिन का जश्न मनाया। उन्होंने इस मौके पर पैपराजी को फुल स्वैग में पोज दिए और उनके साथ केक भी काटा। इसके अलावा सलमान ने जन्मदिन पर अपने फैंस का उनके प्यार और विशेज के लिए शुक्रिया भी अदा किया।
सलमान खान ने अपनी बर्थडे पार्टी में हाई सिक्योरिटी के साथ ग्रैंड एंट्री ली। पार्टी में वो ऑल ब्लैक लुक में दबंग अंदाज में पहुंचें। सलमान ने पैपराजी को भी कई पोज दिए। सलमान का स्टाइल और किलर एटीट्यूड देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। सलमान के बर्थडे बैश के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
सलमान खान हमेशा अपना जन्मदिन पनवेल के फार्म हाउस में मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता के घर पर मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सलमान की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इनमें सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, सोहेल खान, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े सितारे सलमान के जन्मदिन को खास बनाने पहुंचें।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण...
मुंबई: फिल्म ‘पठान‘ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का केसरिया रंग का बिकिनी पहनने का मुद्दा हर तरफ छाया हुआ है। इसको...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...