इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 March, 2023|00:43|IST
ताजा खबर

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर बोलीं कंगना रानौत

Updated: digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक वीडियो शेयर कर बोलीं कंगना रानौत

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती हैं। कई बार एक्ट्रेस का बेबाक और तीखा अंदाज उन्हें विवादों में भी डाल देता है। यहां तक कि वे अपनी फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ भी बोलने से नहीं चूकती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने शादियों में डांस को लेकर बयान दिया है। कंगना ने कहा कि उन्होंने कई बार पैसे ऑफर किए जाने के बाद भी शादियों में नाचने से मना कर दिया।
कंगना के कई सॉन्ग जैसे फिल्म क्वीन का लंदन ठुमकदा अक्सर शादियों में सुनाई देता है लेकिन एक्ट्रेस ने कभी किसी शादी या प्राइवेट पार्टी में डांस नहीं किया। कंगना ने सिंगर आशा भोसले का एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे लता मंगेशकर किसी शादी या प्राइवेट पार्टी में जाकर प्रोग्राम करने के खिलाफ रही थीं यहां तक कि उन्हें लाखों डॉलर्स के ऑफर्स भी आते थे।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिवंगत लता मंगेशकर और उनकी छोटी बहन आशा भोसले नजर आ रही हैं। इसके साथ ही आशा भोसले की एक क्लिप भी दिख रही है, जिसमें वह बता रही हैं कि लता मंगेशकर ने कभी शादियों में गाना नहीं गाया। एक बार उन्हें एक मिलियन डॉलर का ऑफर मिला था और कहा गया कि आप सिर्फ दो घंटे के लिए शादी में आ जाओ, लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया।
कंगना रनौत इस वीडियो को देख भावुक हो गईं और इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मैं सहमत हूं। मैंने भी कभी शादी और प्राइवेट पार्टी में डांस नहीं किया। भले ही मेरे पास सबसे हिट गानें हैं, लेकिन मैंने ढेर सारे पैसों का ऑफर भी ठुकराया है। इस वीडियो को देखकर खुशी हुई, लता दीदी प्रेरणा देती हैं।'
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल अपने निर्देशन में बन रही फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग में बिजी हैं। वह फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं। वह नियमित रूप से फिल्म की शूटिंग से तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए शेयर भी करती रहतीं हैं। पीरियड ड्रामा में अनुपम खेर, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी, श्रेयस तलपड़े और भूमिका चावला भी हैं।

सम्बंधित खबरें...
पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गत एक्टर कैकला सत्यनारायण का निधन,...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 12:18 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में जगह बनाने वाले दिग्गज अभिनेता कैकला सत्यनारायण...

दीपिका के बाद नेहा शर्मा ने भगवा बिकिनी में दिए किलर पोज़, शेयर...
[ Posted On digiana.com | Dec 22, 2022, 03:11 PM IST ]

मुंबई:  फिल्म ‘पठान‘ में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का केसरिया रंग का बिकिनी पहनने का मुद्दा हर तरफ छाया हुआ है। इसको...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221208183754.jpg

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2023 Digiana News Network Pvt. Ltd.