इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|20:51|IST
ताजा खबर

सरबजीत की बहन दलबीर कौर का निधन, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दी अंतिम विदाई

Updated: digiana.com | Jun 28, 2022, 11:39 AM IST

सरबजीत की बहन दलबीर कौर का निधन, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दी अंतिम विदाई

नई दिल्ली, 2013 में पाकिस्तान की जेल में कैदियों की ओर से बेरहमी से पीटे जाने के बाद मारे गए सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का निधन हो गया है। वह 67 वर्ष की थीं। दलबीर ने शनिवार की रात को अमृतसर के निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार रविवार को भिखीविंड में किया गया। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने दलबीर कौर का अंतिम संस्कार किया और उन्हें मुखाग्नि दी।
परिजनों के अनुसार कौर ने शनिवार रात सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी और उन्हें अमृतसर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सरबजीत सिंह की बेटी पूनम ने बताया कि दलबीर पिछले एक साल से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो डॉक्टर्स का कहना था कि उनकी हालत गंभीर है। उन्हें आईसीयू में रखा गया और कुछ देर बाद वेंटिलेटर पर रखा गया। दलबीर को कुछ घंटों बाद मृत घोषित कर दिया गया।
सरबजीत सिंह को जासूसी के आरोप में पाकिस्तान में जेल में बंद कर दिया गया था। वहीं पर उनकी मौत हो गई थी। सरबजीत की जिंदगी पर आधारित फिल्म सरबजीत साल 2016 में आई थी जिसमें रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दलबीर कौर का रोल ऐश्वर्या राय ने किया था। फिल्म में ऋचा चड्ढा और दर्शन कुमार जैसे बढ़िया एक्टर्स ने सपोर्टिंग रोल्स निभाए. इस फिल्म के खूब चर्चे हुए थे।
सरबजीत पंजाब के भिखीविंड के निवासी थे। वह पेशे से किसान थे. सरबजीत सिंह ने एक रात शराब के नशे में भारत की सीमा पार कर ली थी और पाकिस्तान पहुंच गए थे। यहां उन्हें पुलिस ने पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। पाकिस्तानी अदालत ने आतंकवाद और जासूसी करने का दोषी ठहराया गया था। 1991 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, पाकिस्तानी सरकार ने 2008 में अनिश्चित काल के लिए उनकी फांसी पर रोक लगा दी थी।




सम्बंधित खबरें...
केरल हाईकोर्ट का फिल्म पर रोक से इनकार
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 08:39 PM IST ]

न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...

पीएम मोदी की मां को बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि, अनुपम खेर बोले-...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:38 PM IST ]

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...

सलमान खान को सरप्राइज देने पहुंचे किंग खान, गले लगाकर दी जन्मदिन...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 12:05 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...

पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 05:16 PM IST ]

मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...

 'मैं शादियों में कभी पैसों के लिए नहीं नाची', आशा भोसले का थ्रोबैक...
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 04:07 PM IST ]

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.