मुंबई, महाराष्ट्र एक बार फिर कोरोना का हॉटस्पॉट बन रहा है। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स इसकी चपेट में आए हैं। ताजा नाम इसमें जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल का भी जुड़ गया है। जॉन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है।
जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर लिखा तीन दिन पहले मैं एक शख्स के संपर्क में आया जिसके बारे में मुझे बाद में पता चला कि वह कोविड पॉजिटिव था। अब प्रिया और मुझे भी कोरोना हो गया है और हम दोनों घर पर क्वारंटीन हैं। हम किसी के भी संपर्क में नहीं हैं। हम दोनों का ही टीकाकरण हो चुका है और बहुत हल्के लक्षण हैं। आप सभी अपना ख्याल रखिए और सुरक्षित रहिए। मास्क पहने रहिए।
बॉलीवुड में पिछले कुछ दिनों में सीमा खान, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, नोरा फतेही, मृणाल ठाकुर कोरोना के शिकार हो चुके हैं। बीते दिन बेताब और अर्जुन जैसी फिल्मों के निर्देशन करने वाले राहुल रवैल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
30 दिसंबर को, नोरा फतेही ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है और डॉक्टर्स की देखरेख में अपना इलाज करवा रही है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वायरस ने उन्हें बुरी तरह प्रभावित किया है। बीते शनिवार को मृणाल ठाकुर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर अपने काेरोना पॉजिटिव आने की खबर दी थी।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...