मुंबई, मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में हो रही ड्रग्स पार्टी को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का एक्शन जारी है। NCB ने इस मामले में 11वीं गिरफ्तारी कर ली है। दरअसल, सोमवार सुबह एक बार फिर NCB ने क्रूज में छापेमारी की और 8 लोगों को और हिरासत में लिया था। इन्ही में से एक शख्स को NCB ने गिरफ्तार किया है। वह शख्स ओडिशा का रहने वाला है। उसके पास से स्मॉल क्वांटिटी में ड्रग्स बरामद हुआ है।
NCB ने 4 ऑर्गेनाइजर्स को भी हिरासत में लिया हुआ है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दोपहर तक इनको भी गिरफ्तार किया जा सकता है। इधर शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान की कस्टडी को 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक इससे आर्यन थोड़े परेशान जरूर हैं, लेकिन वह जांच में सहयोग कर रहे हैं।
NCB आर्यन खान को आज छानबीन के लिए कुछ जगह लेकर जा सकती है। इससे पहले देर रात अरबाज मर्चेंट को NCB कई जगह लेकर गई थी। NCB का कहना है कि अभी ऑपरेशन जारी है। कुछ और लोगों की पहचान की जा रही है।
सोमवार को कोर्ट ने क्रूज ड्रग्स पार्टी केस के सभी 8 आरोपियों को 7 अक्टूबर तक के लिए NCB की हिरासत में भेज दिया था। NCB इनसे पूछताछ करके यह जानने की कोशिश कर रही है कि इस ड्रग्स रैकेट के तार कहां तक जुड़े हैं। एनसीबी ने जहाज पर छह घंटे से ज्यादा समय तक चली तलाशी के दौरान कुछ दस्तावेज और कुछ पदार्थ जब्त किए जिनके मादक द्रव्य होने का संदेह था।
न्यूज डेस्कः केरल हाईकोर्ट ने शुक्रवार को फिल्म द केरल स्टोरी की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा- फिल्म...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का 100 साल की उम्र में निधन हो गया. मंगलवार को प्रधानमंत्री की...
मुंबई: बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान ने अपने बर्थडे के खास मौके पर अपनी फैमिली और...
मुंबई: बिग बॉस 13' में फेम और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की तबीयत बिगड़ गई है। एक्ट्रेस को अचानक अस्पताल में भर्ती...
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रानौत फिल्मों में अपने काम के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों पर खुलकर राय रखने के लिए जानी जाती...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...