इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 07 May, 2024|16:30|IST
ताजा खबर

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी का संवाद, की शिवराज की तारीफ

Updated: digiana.com | Aug 07, 2021, 02:54 PM IST

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से पीएम मोदी का संवाद, की शिवराज की तारीफ

भोपाल: मध्यप्रदेश के अन्न उत्सव कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करने के साथ ही विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने एक बार दिर लोगों से कोरोना से सावधान रहने की अपील की है।
सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने बीमारू राज्य की पहचान को पीछे छोड़ दिया है। मुझे याद है कि एमपी की सड़कों की क्या हालत होती थी। यहां कितने बड़े-बड़े घोटालों की खबरें सामने आती थीं लेकिन आज एमपी के शहर स्वच्छता और विकास के नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल संबोधन में लाभार्थियों से कहा कि पहले कितने बड़े बड़े घोटालो की खबरे आती थीं लेकिन आज देश में इमानदारी के साथ तरक्की के नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे है। इसकी वजह नई सरकार के काम करने का नया तरीका है। पहले की सरकारी व्यवस्था में एक खराबी ये भी थी कि वो लोग गरीबों के मामले में खुद ही सवाल पूछते थे और खुद ही जवाब देते थे। वहीं कुछ लोग सोचते थे गरीबों को सड़क की क्या जरुरत है, गैस की क्या जरुरत है. एक सोच ये थी जिसके पास पैसा नहीं है उसे बैंक खाते की क्या जरुरत। इस तरह पहले की सरकारों ने गरीबों को विकास और सुविधाओं दोनों से दूर रखा।
कोरोना को लेकर pप्रधानमंत्री ने कहा आपदा कोई भी हो  उसका असर बहुत व्यापक होता है, दूरगामी होता है। कोरोना के कारण पूरी मानवता पर 100 साल में सबसे बड़ी आपदा आई है। कोरोना से उपजे संकट से निपटने के लिए भारत ने अपनी रणनीति में गरीब को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हो या फिर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार योजना, पहले दिन से ही गरीबों और श्रमिकों के भोजन और रोजगार की चिंता की गई।
पीएम ने कहा उत्सवों के उत्साह के बीच हमें कोरोना को नहीं भूलना है। कोरोना की तीसरी लहर को आने से हमें ही रोकना है। मास्क, टीका और दो गज की दूरी, ये बहुत जरूरी है। हमें स्वस्थ भारत का संकल्प लेना है, समृद्ध भारत का संकल्प लेना है। भारत ने 50 करोड़ वैक्सीन डोज लगाने के बहुत बड़े महत्वपूर्ण पड़ाव को पार किया है। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जिनकी कुल जनसंख्या से भी अधिक टीके भारत एक हफ्ते में लगा रहा है। ये नए भारत का, आत्मनिर्भर होते भारत का नया सामर्थ्य है।










सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.