भोपाल, मध्यप्रदेश में लगातार ही रही बारिश के चलते आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाल में कई गांव पानी में डूब गए है, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए है। बाढ़ से फसलें बर्बाद होने के साथ ही कई छोटे-बड़े पुल भी ध्वस्त हो गए है। बाढ़ में फंसे लोगों का रेस्क्यू जारी है। अभी तक 32 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है लेकिन कई लोगों की मौत भी हो गई है।
हालांकि अब बारिश का कहर थम गया है। वहीं पानी भी धीरे-धीरे उतरने लगा है। ऐसे में सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को फिर से बहाल करने में लग गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए है कि संबंधित मंत्रियों के निर्देशन में टास्क फोर्स समिति के सभी 12 विभाग युद्ध स्तर पर राहत और पुनर्वास का काम करें। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहां बिजली पानी बंद हो गया है उसे भी जल्द से जल्द भाल किया जाए।
इसके साथ ही सीएम शिवराज ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 6-6 हजार रुपये मदद देने का भी ऐलान किया है, ताकि ऐसे लोग अपनी रहने की फिलहाल व्यवस्था कर सके। जिन भी मकानों का नुकसान हुआ है उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
सीएम शिवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित हर परिवार को 50-50 किलो गेहूं और आटा दिया जाएगा। साथ ही शिवराज सिंह ने लोक यांत्रिकी विभाग को भी निर्देश दिए हैं कि जल्द ही पीने का साफ पानी सप्लाई किया जाए। इसके साथ ही जलस्रोतों को क्लोरीन से स्वच्छ किया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों की मरम्मत भी तत्काल प्रभाव से की जाए।
जानकारी के मुताबिक बाढ़ से करीब 189 छोटे पुल-पुलिया और 7 बड़े पुल बुरी तरह टूट गए हैं। इससे लगभग 207 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। खाद्य विभाग के मुताबिक 180 उचित मूल्य दुकानों में बाढ़ का पानी भर गया है। इस कारण राशन वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है।
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...