भोपाल, मध्यप्रदेश में लव जिहाद को लेकर कड़े कानून लागू होने के बाद भी ऐसी संगीन वारदाते बढ़ती जा रही है। विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवराज सरकार ने बताया कि मार्च 2021 से 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। यानी हर महीने प्रदेश में औसतन पांच मामले लव जिहाद के रिपोर्ट हुए हैं।
राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विधानसभा में बताया कि मध्यप्रदेश में माह मार्च 2021 से प्रश्न पूछे जाने तक लव जिहाद एवं जबरिया धर्म परिवर्तन के कुल 28 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन प्रकरणों में कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनमें से 6 आरोपी जमानत पर छूटे हैं और 31 आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।
इसके अलावा पिछले साढ़े चार साल में बलात्कार के 26,708 मामले, सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के 37 मामले तथा नाबालिग लड़कियों के अपहरण के 27,827 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं महिलाओं की हत्या के 2,663 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें वर्ष 2017 में 549, वर्ष 2018 में 583, वर्ष 2019 में 577, वर्ष 2020 में 633 और चालू वर्ष में जनवरी से 30 जून तक 321 मामले दर्ज किए गए हैं।
गौरतलब है कि शिवराज सरकार ने धर्मांतरण कानून साल 2021 में 9 जनवरी को लागू किया था। सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 को राज्यपाल की मंजूरी के बाद 48 घंटे में ही लागू कर दिया था।
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...