भोपाल, टोक्यो ओलंपिक्स में हॉकी में भारत को कांस्य पदक जीतने वाली टीम की पूरे देश में तारीफ हो रही है। जब पुरुष हॉकी टीम स्वदेश लौटी तो एयरपोर्ट पर उनका जमकर स्वागत हुआ। इसके बाद अपने-अपने राज्यों में जाने के बाद भी उनका सम्मान किया जा रहा है। इस टीम में मध्यप्रदेश के युवा युवा खिलाड़ी विवेक सागर भी शामिल है।
विवेक सागर को मध्यप्रदेश सरकार भी सम्मानित करेगी। 12 अगस्त को विवेक सागर का मिंटो हॉल में सरकार की तरफ से सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले शिवराज ने उन्हें एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी।
सीएम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं। नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।
विवेक सागर होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...