इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 April, 2024|16:22|IST
ताजा खबर

रोहित शर्मा की ताजपोशी तय!, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

Updated: digiana.com | Nov 02, 2021, 02:29 PM IST

रोहित शर्मा की ताजपोशी तय!, अगले हफ्ते हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली, टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद विराट कोहली भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। इसका ऐलान खुद विराट कोहली कर चुके हैं। रोहित शर्मा टी-20 और वनडे के लिए टीम इंडिया के नए कप्तान होंगे। जल्द ही चयन कमेटी की बैठक में रोहित के नाम पर फाइनल मुहर लगेगी। भारतीय चयन समिति न सिर्फ न्‍यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए टीम का चयन करेगी बल्कि रोहित को वनडे और टी20 की कप्‍तानी की सौंपे जाने की संभावना है।
कोहली ने सोशल मीडिया पर टी-20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान करते हुए बताया था कि वे कई सालों से भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं और पिछले कुछ सालों से तीनों फॉर्मेट में कप्तानी भी कर रहे हैं। उनके ऊपर वर्कलोड काफी ज्यादा है। ऐसे में वनडे और टेस्ट की कप्तानी में ध्यान देने के लिए वे टी-20 की कप्तानी छोड़ रहे हैं और एक बल्लेबाज के रूप में टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे।
कोहली ने भले ही टी20 की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया हो लेकिन अब पूरी संभावना है कि वनडे टीम की कप्‍तानी भी उनके हाथों से लेकर रोहित को सौंपी जाएगी। एक खबर के अनुसार बोर्ड के सीनियर मेंबर्स का मानना है कि टी20 और वनडे के लिए अलग-अलग कप्‍तान होने से काम नहीं चलेगा।
2023 में भारत में वनडे वर्ल्‍ड कप खेला जाना है और 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया में टी20 वर्ल्‍ड कप खेला जाएगा। ऐसे में बीसीसीआई का मानना है कि दोनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्‍तानों का कोई मतलब नहीं है और टी20 और वनडे फॉर्मेट में एक ही कप्‍तान के पक्ष में हैं। ऐसे इस बड़े टूर्नामेंट से पहले रोहित को अपनी टीम तैयार करने का पूरा मौका भी मिल जाएगा।
कप्तान के रूप में रोहित का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 19 मैचों में भारत की कप्तानी की है और 15 मैच जीते हैं। वहीं IPL में उन्होंने अपनी टीम को 59.68 फीसदी मैच जिताए हैं। वो एकमात्र कप्तान हैं जिनके नाम पांच IPL ट्रॉफी हैं। भारत की कप्तानी करते हुए रोहित ने बल्लेबाज को रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी कप्तानी में 41.88 के औसत से 712 रन बनाए हैं और इस दौरान दो शतक और पांच अर्धशतक भी लगाए हैं।

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.