नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। पेले को दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। वे पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे।20वीं सदी के महान फुटबॉलर पेले को कोलन कैंसर था।
पेले की बेटी कैली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'हम जो कुछ भी हैं, आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं। रेस्ट इन पीस।' 25 दिसंबर को परिवार ने क्रिसमस का त्योहार पेले के साथ अस्पताल में ही मनाया था। फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार पेले ने करीब दो दशक तक अपने प्रशंसकों का खेल के जरिये मनोरंजन किया।
कुछ दिनों पहले ही पेले ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को विश्व कप जीतने की बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के किलियन एम्बापे को भी फाइनल में हैट्रिक बनाने के लिए बधाई दी थी। एक खिलाड़ी के रूप में रिकॉर्ड तीन बार विश्व कप जीतने वाले पेले को सांस संबंधी दिक्कतें थीं जिसका कि इलाज चल रहा था।
पेले का पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नासिमेंटो था। उनका जन्म 1940 में हुआ। वह फुटबॉल की लोकप्रियता को चरम पर ले जाकर उसका बड़ा बाजार तैयार करने वाले पुरोधाओं में से एक रहे। भ्रष्टाचार, सैन्य तख्तापलट, सेंसरशिप और दमनकारी सरकारों को झेल रहे देश में उनका जन्म हुआ। सत्रह बरस के पेले ने हालांकि 1958 में अपने पहले ही विश्व कप में ब्राजील की छवि बदलकर रख दी।
विश्व कप 1970 से पहले उन्हें राष्ट्रपति एमिलियो गारास्ताजू मेडिसि के साथ एक मंच पर देखा गया जो ब्राजील की सबसे तानाशाह सरकार के सबसे निर्दयी सदस्यों में से एक थे। पेले के नाम कुछ अनोखे ही रिकॉर्ड जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने करियर में 1279 गोल दागे तो वहीं 3 फीफा विश्व कप जीतने में वो सफल रहे। इसके अलावा पेले ने 6 ब्राजीलियाई लीग खिताब अपने नाम किए दो बार कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब जीता।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...