इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 07 May, 2024|02:25|IST
ताजा खबर

7वीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, श्रीलंका को चटाई धूल

Updated: digiana.com | Oct 15, 2022, 03:49 PM IST

7वीं बार एशिया कप की चैंपियन बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, श्रीलंका को चटाई धूल

नई दिल्ली, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपनी दबंगई साबित कर दी है। शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दी है। महिला प्लेयर्स ने कमाल का खेल दिखाया और 8 विकेट से मैच जीत लिया। फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने आतिशी पारी खेली। उनकी वजह से ही भारतीय टीम जीत हासिल करने में सफल रही।
श्रीलंका को हराने के साथ ही भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार खिताब जीता है, जबकि बड़ी बात ये है कि अब तक एशिया कप के 8 ही सीजन हुए हैं। यानी एक सीजन छोड़कर हर बार भारतीय टीम ही चैम्पियन रही है।। एक सीजन बांग्लादेश ने पिछली बार ही जीता था।
इस बार महिला एशिया कप बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया। फाइनल समेत सभी मुकाबले सिलहट में खेले गए। शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया, जो एकदम गलत साबित हुआ। भारत की कहर बरपाती गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम की एक नहीं चली। श्रीलंका ने 9 रन पर ही दो विकेट गंवा दिए थे और यह दोनों ही रनआउट हुए।
66 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मैच जीतने के लिए काफी उत्सुक थी। धाकड़ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलना शुरू कर दिए थे भारत की जीत की नींव रखने के लिये रेणुका सिंह ने तीन विकेट लिए, जबकि राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट श्रीलंका को 65 रन पर रोक दिया।
भारत को 66 रन के लक्ष्य तक पहुंचाने के प्रयास में शेफाली वर्मा और जेमिमाह रॉड्रिगेज़ आउट हो गईं, लेकिन स्मृति ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिये 36 रन की साझेदारी करके भारत को आसान जीत दिलाई। स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों के साथ नाबाद 51 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत ने 14 गेंदों पर एक चौके के साथ नाबाद 11 रन का योगदान दिया।



 



सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.