नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट जगत का वो टूर्नामेंट बन चुका है जहां से हर साल शानदार खिलाड़ियों की खोज होती रहती है। कई युवा खिलाड़ी आईपीएल की खोज के रूप में सामने आए और आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धूम मचा रहे हैं। इसका ताज़ा उदाहरण भारत के पड़ोसी मुल्क भूटान से आया है। भूटान के क्रिकेटर मिक्यो दोर्जी ने अपना नाम मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्टर करवाया है, वह ऐसा करने वाले पहले भूटानी प्लेयर हैं।
22 साल के दोर्जी ने 2018 में मलेशिया के खिलाफ डेब्यू किया था। वह पिछले साल नेपाल की एवरेस्ट प्रीमियर लीग में भी खेले थे, विदेशी लीग में खेलने वाले भूटान के पहले क्रिकेटर बने थे। दोर्जी ने बताया कि उनका सपना अब आईपीएल में खेलने का है। वह 2018 और 2019 में चेन्नई में एमआरएफ पेस फाउंडेशन भी गए थे जहां एक होटल में उनकी मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई थी।
यदि मिक्यो दोर्जी की बोली लगती है तो भूटान के लिए ये इतिहास होगा। इस ऐतिहासिक पल से पहले मिक्यो दोर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ खास शेयर किया है। चेन्नई में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की है। मिक्यो दोर्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी के साथ तस्वीर साझा की। साथ ही धोनी ने उन्हें जो सफलता का मंत्र दिया उसका वीडियो भी दिखाया।
एमएस धोनी ने सिर्फ यही सलाह दी कि वह नतीजे पर बिल्कुल भी अपना ध्यान ना लगाएं। सिर्फ अपना प्रोसेस सही रखें और जब प्रोसेस सही रहेगा तभी नतीजा भी खुद सही निकलेगा। एमएस धोनी का ये कथन कई जगह इस्तेमाल होता आया है और वह बार-बार इसका जिक्र भी करते हैं।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...