नई दिल्ली, टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रिका दौरे से पहले भूचाल आया गया है। कप्तानी को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच अनबन बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें लगातार आ रही हैं कि विराट और रोहित के बीच में सब कुछ ठीक नहीं है। इसी बीच केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को साधते हुए कहा है कि खेल से बड़ा कोई नहीं होता।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल से बड़ा कोई नहीं है, खेल ही सर्वोत्तम है। किसी खिलाड़ी के बीच में क्या चल रहा है, मैं उसकी जानकारी नहीं दे सकता हूं। ये उनसे संबंधित एसोसिएशन या संस्थान की जिम्मेदारी है। यही सही होगा कि वो इसपर जानकारी दें।
रोहित और विराट के बीच अनबन की खबरों को हैदराबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के एक ट्वीट ने नई हवा दे दी है। अजहरुद्दीन ने इस मामले में अपनी राय सामने रखते हुए ट्वीट किया और लिखा विराट कोहली ने यह जानकारी दी कि वह वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे और रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। ब्रेक लेने में कुछ गलत नहीं है लेकिन टाइमिंग बेहतर होनी चाहिए। इन फैसलों से दोनों के बीच तनाव की खबरें और पुख्ता हो रही हैं। दोनों में से कोई भी किसी भी फॉर्मेट को छोड़ने नहीं वाला है।
जब से विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाया गया है तभी से लगातार अलग-अलग तरह की रिपोर्ट्स आ रही हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भारत की हार हुई, विराट कोहली ने इसके बाद टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी थी। इसका ऐलान वो पहले ही कर चुके थे। विवाद तब बड़ा जब बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम का ऐलान किया। इसमें विराट कोहली कप्तान थे जबकि रोहित शर्मा को उप-कप्तान बना दिया गया। लेकिन इसी के साथ बीसीसीआई ने वनडे टीम की कमान भी रोहित शर्मा के हाथ में दे दी।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...
नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...
नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...