नई दिल्ली, आज देशभर में देवउठनी ग्यारस मनाई जा रही है। आज भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। आज ही के दिन तुलसी का भगवान विष्णु के स्वरूप के शालिग्राम से विवाह कराया जाता है। देवउठनी ग्यारस के साथ ही चातुर्मास भी ख़त्म हो जाता है और शादी-ब्याह, गृह प्रवेश जैसे शुभ कार्य भी शुरू हो जाते हैं। दरअसल भगवान विष्णु के योग निद्रा मे जाने के साथ ही सभी तरह के शुभ कार्य बंद हो जाते है जो आज से फिर शुरू हो जाएंगे।
तुलसी-शालिग्राम विवाह के साथ ही शहनाइयां गूंजने लगेंगी। अब नवंबर-दिसंबर का महीना शादियों की शुभ तारीखों से भरा रहेगा। 14 दिसंबर से 14 जनवरी तक मलमास लगेगा जिसमें शादियां नहीं होंगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार मलमास में सभी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित होते हैं। 14 जनवरी को मलमास समाप्त होने के बाद शादी-विवाह जैसे शुभ काज फिर से किए जा सकेंगे।
ये रहेंगे शुभ मुहूर्त-
नवंबर 2021: ज्योतिषियों के अनुसार, नवंबर में विवाह का पहला शुभ मुहूर्त 14 नवंबर को था। अब 15, 16, 20, 21, 22, 28, 29 और 30 नवंबर की तारीख को विवाह की शुभ घड़ी आ रही है।
दिसंबर 2021: नवंबर के बाद दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 8, 9, 11 और 13 को विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है। दिसंबर की ये सभी तारीखें शादी-विवाह के लिए उत्तम हैं।
जनवरी 2022: साल 2022 में 14 जनवरी तक मलमास रहेगा। इसके बाद 22, 23, 24 और 25 जनवरी को विवाह के लिए शुभ तारीखें आएंगी।
फरवरी 2022: इसके बाद फरवरी 2022 में फिर से जमकर शादियां होंगी। 5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। आप किसी भी शुभ तिथि में ये शुभ कार्य कर सकते हैं।
मार्च 2022: साल की तीसरे महीने मार्च में विवाह के लिए केवल 2 शुभ मुहूर्त बनेंगे। इस महीने केवल 4 मार्च औ 9 मार्च को शादी करना शुभ रहेगा।
अप्रैल 2022: अप्रैल का महीना भी विवाह की शुभ तारीखों से भरा रहेगा। इस महीने 14, 15, 16, 17,19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 अप्रैल विवाह की शुभ तिथियां होंगी।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...