इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 March, 2023|01:33|IST
ताजा खबर

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

Updated: digiana.com | Dec 08, 2022, 06:38 PM IST

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। अक्सर जल्दबाजी में हमारे हाथों से कई चीजें गिर जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में हाथ से कुछ चीजों का गिरना अशुभ माना जाता है। कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जिनके गिरने से जीवन में बुरा संकट शुरू हो सकता है। शास्त्रों में ऐसी कई चीजों का जिक्र किया गया है। इनका जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है।
दूध का गिरना
ज्योतिष शास्त्र में दूध का गिरना या फिर उबलते समय निकल जाना इसे भी अशुभ माना गया है। कहते हैं कि चंद्रमा का सीधा संबंध चंद्रमा से होता है और इस वजह से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।
सिंदूर का गिरना
सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार सिंदूर का संबंध शुभ और सौभाग्य से हैं। हाथ से सिंदूर की डिब्बी छूटकर गिर जाना इस बात का संकेत माना जाता है कि पति और परिवार पर कोई मुसीबत आ रही है। सिंदूर गिरने पर इसे पैर नहीं लगाते न ही इसे झाड़ू से साफ करते हैं। सिंदूर को पैर लगाना और झाड़ू लगाना बहुत ही बुरा माना जाता है। इसे साफ कपड़े से उठाकर डिब्बी में रख लेना चाहिए लेकिन जो गिरने से खराब हो गया हो उसे जल में विसर्जित कर देना चाहिए और अपने कुल देवी देवता से सब कुछ ठीक रहे ऐसी प्रार्थना करनी चाहिए।
अनाज का गिरना
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर हाथ से चावल या गेहूं जैसे अनाज गिर जाते हैं, तो वे भी कुछ अशुभ माने जाते हैं। हाथों से दाना गिराना मां अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है और अनाज गिरने का मतलब है कि व्यक्ति के जीवन में भोजन की कमी है। उसे धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पूजा की थाली का गिरना
शास्त्रों में पूजा की थाली का गिरना भी अशुभ माना गया है। इसका मतलब होता है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार नहीं की है। इससे परिवार पर बड़ा संकट छा सकता है। ऐसी स्थिति में भगवान से संकट दूर करने के लिए प्रार्थना करें।
तेल का गिरना
कहते हैं कि तेल का प्रयोग करते समय व्यक्ति को हमेशा सावधानी बरतनी चाहिए। ज्योतिष में तेल का गिरना अशुभ घटना है। अगर किसी जातक के हाथ से बार-बार तेल गिरता है, तो इसका मतलब है कि जिंदगी में कोई बड़ी समस्या आने वाली है। इसके अलावा, तेल का गिरना व्यक्ति के कर्जदार होने का संकेत भी देता है।

सम्बंधित खबरें...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:58 PM IST ]

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 06:45 PM IST ]

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

 भगवान दत्तात्रेय जयंती कल, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 05:56 PM IST ]

नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...

जानिए भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण, कब लगेगा सूतक
[ Posted On digiana.com | Nov 07, 2022, 06:32 PM IST ]

नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगेगा और ये...

उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व
[ Posted On digiana.com | Oct 31, 2022, 12:01 PM IST ]

नई दिल्ली: सूर्य उपासना का महापर्व छठ आज संपन्न हो गया है। नहाय खाय के साथ शुरू हुए इस पर्व के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221208183754.jpg

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2023 Digiana News Network Pvt. Ltd.