शिमला, हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हिमचल प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत आते चंबी मैदान में चुनावी हुंकार भरी।
केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान दुनिया बना रहा था, पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाई। भगवान ने हिमाचल को बहुत कुछ दिया है। हिमाचल को पहाड़, पानी, जड़ी-बूटियां और शानदार लोग दिए, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस वालों ने हिमाचल प्रदेश को लूटने का काम किया।
बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 30 साल तक कांग्रेस ने और 17 साल तक भाजपा ने राज किया, लेकिन दोनों दलों के नेता कह रहे हैं केजरीवाल ये केजरीवाल वो। केजरीवाल ने कहा जयराम ठाकुर जी हिमाचल के सरकारी स्कूलों का क्या हाल है. आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों को देखें। आप की सरकार आने से पहले दिल्ली के सरकारी स्कूल भी वैसे ही थे।
उन्होंने कहा कि 'भाजपा और कांग्रेस ने लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी। आज हिमाचल प्रदेश की जो हालत है वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है। अभी दोनों पार्टियां मिलकर मुझे गालियां दे रही है। मैंने हिमाचल प्रदेश को नहीं लूटा है आप लोगों को भाजपा-कांग्रेस ने लूटा है।
हिमाचल के मुख्यमंत्री को लेकर उन्होंने कहा कल जयराम ठाकुर जी ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है। मैं आपसे पूछता हूं कि हिमाचल में आपको ईमानदार सरकार चाहिए या नहीं चाहिए? अरविंद केजरीवाल ने कहा दिल्ली में हमने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया। डोर स्टेप डिलीवरी शुरू की, सभी को एक नंबर 1076 दिया, इसी पर घर बैठे लोगों के काम हो जाते हैं।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...
शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...