इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|18:42|IST
ताजा खबर

बिलासपुर में बोले जेपी नड्डा, पीएम मोदी ने दो टीके बनवा कर आपकी रक्षा की, अब आप BJP की करो

Updated: digiana.com | Nov 02, 2022, 05:52 PM IST

 बिलासपुर में बोले जेपी नड्डा, पीएम मोदी ने दो टीके बनवा कर आपकी रक्षा की, अब आप BJP की करो

शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों का प्रचार तेज हो गया है। नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए है। इसी कड़ी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल के दौरे पर हैं। यहां बिलासपुर में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 9 महीने के अंदर देश में दो कोरोना के टिके बनवाए और आप लोगों को बूस्टर डोज भी दिया। मोदी जी और पार्टी ने जिस तरह से आपकी रक्षा की, अब उस पार्टी की रक्षा करना आपकी जिमेदारी है।  
जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बीजेपी के शासन में आज कितना अंतर आ गया है। हमने 100 देशों को वैक्सीन दी है। 48 देशों को मुफ्त में वैक्सीन दी है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत लेने वाला नहीं, देने वाला भारत बन गया है। जेपी नड्डा ने कहा कि एक समय था, जब प्रधानमंत्री बोलते थे कि हम 1 रुपया भेजते हैं, तो 85 पैसा न जाने किस हाथ में फंस जाता है। तो दूसरी ओर, शिमला में आकर 31 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी जी एक बटन दबाते हैं और किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंच जाते हैं. देश में ये बदलाव हुआ है।
नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि कभी सोचा गया था कि हिमाचल को एम्स मिलेगा? 24 करोड़ वाले UP को भी AIIMS मिला और 60 लाख वाले हिमाचल को भी AIIMS मिला। ये है डबल इंजन सरकार का फायदा। संबोधन के बाद नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि ऋषियों की पावन धरा हिमाचल सदैव विकास से वंचित रही, इसका सांस्कृतिक उत्थान व तेज विकास डबल इंजन की सरकार में संभव हो रहा है। आप सभी भाजपा को समर्थन दें व पुनीत कार्य में सहभागी बनें।
बता दें कि राज्य में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। उम्मीदवारों की ओर से नामांकन वापस लेने का समय खत्म हो चुका है। भाजपा को 68 सीटों वाले इस राज्य में 21 सीटों पर बागियों का खतरा नजर आ रहा है। 6 सीटों पर कांग्रेस के नेता भी बागी हो चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बागियों को मनाने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं।

सम्बंधित खबरें...
 हिमाचल के सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव, पीएम से होने वाली थी...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 01:29 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...

कांगड़ा में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस जहां से जाती है, वहां लौटना...
[ Posted On digiana.com | Nov 09, 2022, 03:16 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

हिमाचल में बोले पीएम मोदी- पैदल नापे दुर्गम रास्ते, चाय पीकर...
[ Posted On digiana.com | Nov 05, 2022, 04:55 PM IST ]

शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...

हिमाचल के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, एक लाख नौकरी...
[ Posted On digiana.com | Nov 05, 2022, 02:00 PM IST ]

शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...

हिमाचल की ख़ास पोषक पहन बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे पिएम्मोदी,...
[ Posted On digiana.com | Oct 21, 2022, 11:22 AM IST ]

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर है। शुक्रवार को सबसे पहले वह बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे।...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.